Recent Posts

Breaking News

‘वो बोल रहा था दोस्तों-भाई के साथ भी संबंध बनाओ’, लखनऊ में पीड़िता बोली- ‘धर्म परिवर्तन करने को कहता था’

Lucknow : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक गंभीर और चिंताजनक मामला प्रकाश में आया है, जहां एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी जनसेवा केंद्र संचालक मोहम्मद फराज को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने इस मामले में जानकीपुरम थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

मामले के अनुसार, युवती के साथ एक होटल में नशीला पदार्थ खिलाकर उसका यौन शोषण किया गया, जिसका वीडियो भी बना लिया गया। इसके बाद आरोपी उसे ब्लैकमेल करने लगा और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता का आरोप है कि मोहम्मद फराज ने अपने दोस्तों और भाई के साथ भी संबंध बनाने को कहा और शादी के लिए धर्म परिवर्तन का दबाव भी डाला।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी और पीड़िता दोनों की पहचान स्कूल के समय से थी। मोहम्मद फराज ने पहले युवती के साथ नजदीकियां बढ़ाईं और उसके जाल में फंसा लिया। 15 अक्टूबर 2025 को आरोपी उसे जानकीपुरम के 60 फीट रोड स्थित एक होटल में ले गया, जहां उसने नशीला पदार्थ खिलाकर उसका यौन शोषण किया और वीडियो बना लिया।

इसके बाद, आरोपी ने वीडियो का इस्तेमाल कर पीड़िता को लगातार ब्लैकमेल किया और उससे संबंध बनाने का दबाव डाला। उसने यह भी कहा कि वह शादी तभी करेगा जब वह धर्म परिवर्तन करेगी। आरोपी ने सोशल मीडिया पर युवती के फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी, जिससे वह मानसिक रूप से अत्यंत प्रताड़ित हो गई।

पीड़िता का कहना है कि 22 मार्च को आरोपी ने उसके पिता और परिचितों को उसका वीडियो भेजा और फिर स्क्रीनशॉट लेकर उसे डिलीट कर दिया। उसने धमकी दी कि यदि वह पुलिस में शिकायत करेगी तो वह वीडियो वायरल कर देगा और उसे जान से मार देगा।

इस पूरे मामले को लेकर जानकीपुरम थाना प्रभारी विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि गुरुवार को एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को मोहम्मद फराज को सलीम तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि क्या इसमें कोई और भी शामिल था।

No comments