Recent Posts

Breaking News

मां से 20 रुपए न मिलने पर ली सिया की जान, पुलिस रिमांड में खुलासा, घर से गुस्से में दराट लेकर निकला था आरोपी

सिया की हत्या बीस रुपए के लिए की गई है। मां ने बीस रुपए नहीं दिए, तो फिर आरोपी ने दराट उठाया और रास्ते में चल रही सिया को काट दिया। सिया हत्याकांड का पटाक्षेप आरोपी के मोटिव के साथ हो गया है। कालेज जाती 19 साल की सिया को दिनदहाड़े दराट से काटने के मामले में जो मोटिव सामने आया है वह हर किसी को चौंका रहा है। 

पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी विकास ने चुप्पी तोड़ते हुए बताया है कि वह अपने घर में हुई लड़ाई के बाद तैश में आ गया था और फिर गुस्से में ही हाथ में दराट लेकर घर से ही यह तय करके निकला था कि आज जो भी आगे मिलेगा उसको काट देगा। आरोपी विकास अपनी मां से हर दिन बीस रुपए लेता था लेकिन रविवार सहित हत्या वाले दिन भी मां ने उसको बीस रुपए नहीं दिए थे। मां से पैसे न मिलने से आरोपी झिल्लाया हुआ था और घर से दराट लेकर इसी प्रण के साथ निकला कि जो भी आगे मिलेगा उसी को काट देगा।

इस बीच रास्ते पर चलते सिया मिल गई और हाथ में पकड़े दराट से प्रहार कर दिया। दराट का प्रहार करने के बाद सिया जोर से चिल्लाई तो फिर उसकी गर्दन पर वार कर दिया। आरोपी ने यह भी बताया कि वह लडक़ी से पहले नहीं मिला था और न ही उसने कभी यह तय किया था कि वह सिया को ही मौत के घाट उतारेगा। 

आरोपी ने यह भी बताया है कि सिया पर प्रहार न रंजिश में किया गया है और न ही दोनों के बीच कोई पुरानी दुश्मनी है। इसमें लूटपाट की थ्योरी को भी आरोपी ने नकार दिया है। आरोपी अगामी 20 अप्रैल तक पुलिस रिमांड पर है। मंडी एसपी विनोद कुमार ने बताया कि सिया हत्याकांड की जांच चल रही है।

घर में अकेला रहता था आरोपी

पुलिस जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी घर पर भी अकेला ही रहता था और जो एक बात दिमाग में आ गई उससे पीछे नहीं हटता था। बीते सोमवार को भी जब मां ने बीस रुपए नहीं दिए तो फिर दिमाग में यह बात घर कर गई कि जो भी मिलेगा उसको काट देगा।

No comments