40 साल से फरार घोषित अपराधी इरफान उर्फ चांद मोहम्मद चढ़ा क्राइम ब्रांच के हत्थे

Delhi : दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने हत्या के प्रयास के एक सनसनीखेज मामले में लंबे समय से फरार चल रहे घोषित अपराधी इरफान उर्फ चांद मोहम्मद को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी नरेला इंडस्ट्रियल एरिया थाने में दर्ज हत्या के प्रयास के मामले में वांछित था और लगातार गिरफ्तारी से बचने के लिए अपने ठिकाने बदल रहा था।
क्राइम ब्रांच के अनुसार, इरफान के खिलाफ वर्ष 2022 में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज हुआ था। अदालत में पेश न होने और लगातार फरार रहने के चलते माननीय न्यायालय ने उसे 14 मई 2025 को घोषित अपराधी करार दिया था। इसके बाद से वह दिल्ली और आसपास के इलाकों में छिपकर रह रहा था।
पश्चिमी रेंज-1 (WR-I) की टीम को आरोपी की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली। डीसीपी क्राइम ब्रांच हर्ष इंदौरा के निर्देशन और एसीपी राजकुमार की निगरानी में इंस्पेक्टर प्रकाश चंद के नेतृत्व में एसआई अंशु कादियान, हेड कांस्टेबल प्रवीण, संदीप और प्रशांत की टीम ने तकनीकी निगरानी और स्थानीय सूचना तंत्र के आधार पर जाल बिछाकर आरोपी को दबोच लिया।
पूछताछ में इरफान ने खुलासा किया कि घोषित अपराधी बनाए जाने के बाद वह लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था ताकि पुलिस और अदालत की कार्रवाई से बच सके। आरोपी पहले भी एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में शामिल रह चुका है। वह भलस्वा डेयरी स्थित जेजे कॉलोनी का निवासी है और पेशे से ऑटो चालक है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि फरार और घोषित अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। क्राइम ब्रांच अब आरोपी के अन्य आपराधिक संबंधों और संभावित मामलों की भी जांच कर रही है।
No comments