Recent Posts

Breaking News

एक ही परिवार के 5 भाइयों की मौत का मामला, मेडिकल जांच में सामने आई चौंकाने वाली वजह

Kapurthala Five Brothers Death:  पंजाब के कपूरथला के मोहल्ला पंडोरी में एक ही परिवार के पांच बेटों की मौत ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है। शुरुआत में परिवार ने दावा किया कि मौतें नशे के कारण हुई हैं, लेकिन हालिया मेडिकल जांच ने मामले को और जटिल बना दिया है। खासतौर पर पांचवें बेटे सोनू की मौत के बाद कई नए सवाल खड़े हो गए हैं।

परिवार के अनुसार, पहले चार बेटों की मौत हो चुकी थी और अब सोनू की भी मौत हो गई। उसकी मां मनजीत कौर इस त्रासदी के बाद पूरी तरह टूट गई हैं। स्थानीय लोग बताते हैं कि परिवार पहले ही मुश्किल हालात से गुजर रहा था और यह घटना उन्हें पूरी तरह तोड़ कर रख गई है।

मनजीत कौर का रोते हुए प्रशासन से मदद मांगने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद सोनू को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुरुआत में उसे सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी में लाया गया, बाद में गंभीर हालत के कारण गुरु नानक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। सिविल सर्जन डॉ. संजीव भगत के मुताबिक, सोनू पीलिया और एचआईवी से पीड़ित था, उसकी छाती में गंभीर संक्रमण था और फेफड़ों में पानी भर गया था। डॉक्टरों ने उसे वेंटिलेटर पर रखा और लगातार इलाज किया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ।

मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे इलाज के दौरान सोनू को अचानक दिल का दौरा पड़ा और उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों का कहना है कि हार्ट अटैक छाती में संक्रमण और फेफड़ों में पानी जमा होने के कारण हुआ।

सोनू की बीमारी की जानकारी सामने आने के बाद अब बाकी चार भाइयों की मौत के पीछे भी स्वास्थ्य कारणों की संभावना पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोग और प्रशासन मामले की गहराई से जांच की मांग कर रहे हैं।

No comments