Recent Posts

Breaking News

5 हजार रुपये का ‘बदला’! न्यू चंडीगढ़ में सेल्सगर्ल पत्नी को पति ने उतारा मौत के घाट… कोशिश नाकाम, आरोपी गिरफ्तार

न्यू चंडीगढ़ में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक कपड़ों के शोरूम में काम करने वाली सेल्सगर्ल पर उसके ही पति ने चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में 28 वर्षीय प्रियंका गंभीर रूप से घायल हो गई। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है, जिसमें आरोपी को वारदात करते साफ देखा जा सकता है।

जानकारी के अनुसार, प्रियंका न्यू चंडीगढ़ के एक शोरूम में काम कर रही थी, तभी उसका पति हीरा लाल वहां पहुंचा और किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते झगड़ा इतना बढ़ गया कि आरोपी ने चाकू निकालकर उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि उसने महिला की पीठ और कमर के ऊपरी हिस्से पर करीब छह बार वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ी।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कर्मचारियों ने तुरंत पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। प्रियंका को गंभीर हालत में सेक्टर-16 अस्पताल, चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया और मुल्लांपुर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। प्रियंका कुछ साल पहले मायके चली गई थी और उसने कोर्ट में केस भी दर्ज कराया था। कोर्ट ने हीरा लाल को हर महीने 5 हजार रुपये गुजारा भत्ता देने का आदेश दिया था। माना जा रहा है कि इसी विवाद और बच्चे की कस्टडी को लेकर आरोपी नाराज था, जिसके चलते उसने इस घटना को अंजाम दिया।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। यह घटना घरेलू विवादों के खतरनाक रूप लेने की एक गंभीर चेतावनी के रूप में सामने आई है।

No comments