Recent Posts

Breaking News

महिलाओं के अंडरवियर चुराकर पहनता है ये सनकी, रात के अंधेरे में करता है गंदी बात!

कर्नाटक के चामराजनगर जिले से एक शर्मनाक और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिले की एक हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक अज्ञात व्यक्ति ने महिलाओं के बीच दहशत फैला दी है। यह शख्स कॉलोनी में महिलाओं के सूखते अंडरवियर चुराता है और उन्हें पहनकर सार्वजनिक रूप से अश्लील हरकतें करता है।

पिछले कुछ दिनों से कॉलोनी में महिलाओं के कपड़े रहस्यमय तरीके से गायब हो रहे थे। शुरुआती तौर पर लोग इसे मामूली चोरी समझ रहे थे, लेकिन लगातार चोरी होने पर संदेह बढ़ा। स्थानीय निवासियों ने अपने घरों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की, तो पता चला कि आरोपी आधी रात को महिला के वेश में कॉलोनी में आता और सूखते कपड़े चोरी कर अश्लील हरकतें करता है। उसकी मानसिक स्थिति को देखकर लोग उसे मनोरोगी मान रहे हैं।

इस घटना के बाद कॉलोनी की महिलाओं में डर और असुरक्षा का माहौल है। पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले लिया। आरोपी की तलाश के लिए जाल बिछा दिया गया है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आरोपी की पहचान जल्द होगी और उसे गिरफ्तार कर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

No comments