Recent Posts

Breaking News

’70 किमी दूर कत्ल हुआ और आप खामोश हैं’…नालंदा की दरिंदगी देख फफक-फफक कर रो पड़े पप्पू यादव; पीड़ित परिवार के बीच खुद को नहीं रोक पाए

पटना : बिहार के नालंदा जिले के इस्लामपुर थाना क्षेत्र के कापड़सराय गांव में नाबालिग से दरिंदगी और हत्या की घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे सांसद पप्पू यादव इस दर्दनाक घटना को सुनकर भावुक हो गए और फफक-फफक कर रो पड़े।

मुलाकात के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि राजधानी पटना से सिर्फ 70 किलोमीटर दूर ऐसी घटना होना बेहद शर्मनाक है, लेकिन इसके बावजूद कोई संवेदनशीलता नहीं दिखाई गई। उन्होंने सत्ता पक्ष पर भी निशाना साधते हुए कहा कि एसी कमरों में बैठकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करना ही अब जिम्मेदारी रह गई है।

परिजनों के अनुसार, बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई और बाद में शव को फांसी पर लटकाकर इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई। परिवार ने इसे पूरी तरह सुनियोजित हत्या बताया है।

पप्पू यादव ने मौके पर पीड़ित परिवार को 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी और न्याय दिलाने का भरोसा दिया। उन्होंने प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि आरोपी स्थानीय होने के बावजूद अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है, जो पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

सांसद ने कहा कि वे इस मामले को संसद से लेकर कोर्ट तक उठाएंगे और दोषियों को जल्द से जल्द सख्त सजा दिलाने की मांग करेंगे।

No comments