Recent Posts

Breaking News

साली के लिए ‘शोले’ का वीरू बना जीजा: मोबाइल टॉवर पर चढ़कर बोला- ‘शादी कराओ वरना कूद जाऊँगा!

बिहार के वैशाली जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। धर्मपुर राम राय पंचायत के रहने वाले राज कुमार शर्मा, जो दो बच्चों के पिता हैं, अपनी साली से शादी करने की जिद पर मोबाइल टॉवर पर चढ़ गए। उनकी साली भी शादीशुदा है और उसके बच्चे हैं। जब परिवार ने विरोध किया, तो राज कुमार ने टॉवर से कूदकर जान देने की धमकी दी।

मौके पर पहुंचे देसरी और चांदपुरा थाने की पुलिस ने उसे फोन पर मनाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सिर्फ साली से शादी होने पर ही नीचे उतरेंगे। स्थानीय लोग और पुलिस घंटों प्रयास के बाद राज कुमार को सुरक्षित नीचे उतारने में सफल रहे। उसे तुरंत हिरासत में लिया गया और पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया।

वैशाली में यह घटना एक ट्रेंड जैसी बनती जा रही है। पिछले सप्ताह भी महनार स्टेशन रोड पर एक युवती अपने प्रेमी से शादी की जिद में हाई-टेंशन बिजली टॉवर पर चढ़ गई थी। दोनों घटनाओं के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं और पूरे इलाके में चर्चा का विषय बने हुए हैं।

No comments