साहब! आपकी सुस्ती ने जला दी एक मासूम की दुनिया; सागर में छेड़छाड़ से पीड़ित छात्रा ने डीजल डालकर किया आत्मदाह
मध्य प्रदेश के सागर जिले से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है, जहां छेड़छाड़ से परेशान एक नाबालिग छात्रा ने आत्मदाह की कोशिश कर ली। छात्रा की हालत नाजुक बनी हुई है और उसे सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, मालथौन थाना क्षेत्र के खुरई इलाके में रहने वाली 14 वर्षीय छात्रा को एक युवक लगातार परेशान कर रहा था और उसे बार-बार फोन कर रहा था। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से की, लेकिन आरोप है कि समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उल्टा आरोपी और उसके साथियों ने छात्रा के पिता के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।
इन घटनाओं से डरी और मानसिक रूप से परेशान छात्रा ने खुद पर डीजल डालकर आग लगा ली। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
मामले में पुलिस ने दो नामजद सहित चार नाबालिग आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। परिजन और स्थानीय लोग आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

No comments