Recent Posts

Breaking News

‘नेता देखते हैं सबसे ज्यादा पोर्न…’, संसद में सांसद पप्पू यादव बोले- हमाम में हम सब नंगे हैं.

 

नई दिल्ली। पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने संसद में महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक पर चर्चा के दौरान नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने अपने तल्ख भाषण में राजनीति बिरादरी के नैतिकता पर सवाल उठाते हुए कहा कि यौन शोषण और पोर्न देखने की आदत में नेता सबसे आगे हैं, और यह भी दावा किया कि 755 सांसदों पर यौन शोषण के आरोप हैं।

सांसद पप्पू यादव ने कहा- हमाम में हम सब नंगे हैं

सांसद पप्पू यादव ने संसद में कहा, “भारत में यौन शोषण के मामलों में सबसे ऊपर नेता हैं, उसके बाद बाबा और फिर पदाधिकारी आते हैं। हमाम में हम सब नंगे हैं।” उन्होंने गहरी नाराजगी व तंज के साथ यह भी कहा कि गूगल पर सबसे ज्यादा पोर्न देखने की आदत भी नेताओं की ही है। इस बयान के दौरान सदन में कई बार ‘शेम-शेम’ के नारे भी लगे।

पप्पू यादव ने अपने भाषण में कहा कि 755 सांसदों पर यौन शोषण के आरोप हैं, जिनमें से 155 के खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल है। यह बातें चर्चा में आने के बाद सदन में हंगामा मच गया और विपक्षी सदस्य उनके खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

इसके अतिरिक्त, पप्पू यादव ने महिला आरक्षण बिल का भी विरोध किया और इसे पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के खिलाफ एक साजिश बताया। उन्होंने कहा, “मनुवादियों ने कभी अहिल्या, कौशल्या या सावित्री बाई फुले का सम्मान नहीं किया। जिन्होंने महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक आजादी नहीं दी, आज वे आरक्षण की बात कर रहे हैं।”

सांसद ने ओबीसी, ईबीसी, दलित, आदिवासी और अल्पसंख्यकों के लिए अलग से कोटा सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने समाज के विभिन्न वर्गों में महिलाओं की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सिनेमा, मीडिया और फैशन जैसे क्षेत्रों में 80% तक महिलाओं का शोषण होता है।

No comments