कलयुगी ‘पप्पू’ का खौफनाक खेल: जिस बेटे को उंगली थाम चलना सिखाया, उसे ही सुला दिया मौत की नींद

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के करेली थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक पिता पर अपने ही बेटे की हत्या करने का आरोप है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया है, जबकि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, 18 वर्षीय प्रियांशु की हत्या उसके पिता पप्पू जायसवाल द्वारा किए जाने की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि किसी पारिवारिक विवाद के चलते यह वारदात हुई, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।
एसीपी निकिता श्रीवास्तव के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पिता की संलिप्तता सामने आई है। पुलिस टीम आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास में जुटी है और मामले की गहन जांच जारी है।
No comments