‘तुम्हें शर्म नहीं आती..’, नशे में बिस्तर में कर दी पेशाब तो पत्नी ने कह दी ऐसी बात, पति ने लगा ली फांसी

झांसी। नशे में एक युवक ने बिस्तर पर पेशाब की। इसी बात से नाराज पत्नी ने कहा कि तुम्हें शर्म नहीं आती है। यह बात पति को गलत लगी तो बच्चे के झूले की रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया।
बबीना थाना क्षेत्र के ग्राम खजराहा बुजुर्ग में अजय अहिरवार परिवार समेत रहता था। वह शराब पीने का आदि था। बीते रोज वह शराब का नशे में धुत होकर घर आया था। वह बिस्तर पर गया और पेशाब करना शुरु कर दिया। पत्नी ने रोकने की कोशिश की तो वह उससे झगड़ने लगा।
इस पर पत्नी ने पति से कहा कि तुम्हें शर्म नहीं आती है। इसी बात से नाराज होकर वह कमरे में गया और बच्चे के झूले की रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया।
युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
चिरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम रमैयापुरा निवासी प्रतिपाल सिंह ने कतिपय कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
सड़क हादसे में दो की मौत
कटेरा थाना क्षेत्र के खेरापति निवासी शिवनारायण और जालौन के एट थाना क्षेत्र में रहने वाले रामकेश सिंह अलग- अलग स्थानों पर सड़क हादसे में घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कालेज लाया गया। यहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया।
No comments