Recent Posts

Breaking News

सात फेरे, सात जनम… और हाथ में खंजर! सिरोही में लव मैरिज का ‘खूनी क्लाइमेक्स’, पति ने पत्नी का पेट चीरकर उजाड़ दी दुनिया!

Sirohi News:  राजस्थान के सिरोही जिले के स्वरूपगंज थाना क्षेत्र के कालाबोर गांव में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। पारिवारिक विवाद के चलते एक पति ने अपनी पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

जानकारी के अनुसार, आरोपी सुबाराम और उसकी पत्नी खेतु देवी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी, जो देखते ही देखते गंभीर विवाद में बदल गई। गुस्से में आकर सुबाराम ने घर में रखा चाकू उठाया और पत्नी पर हमला कर दिया।

हमले में महिला को पेट में गंभीर चोट लगी, जिससे उसकी आंतें बाहर निकल आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया।

सूचना मिलने पर स्वरूपगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि आरोपी दो-तीन दिन पहले ही ससुराल आया था। परिजनों के अनुसार दोनों ने कुछ महीने पहले ही प्रेम विवाह किया था। घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी का दावा कर रही है।

No comments