Recent Posts

Breaking News

तिलक लगाकर बोलीं- मुस्लिम लड़कों के साथ नहीं बनाऊंगी वीडियो, यूजर्स बोले- ये पब्लिसिटी स्टंट है!.

 

दिल्ली में वड़ा पाव बेचकर चर्चा में आईं चंद्रिका दीक्षित, जिन्हें सोशल मीडिया पर “वड़ा पाव गर्ल” के नाम से जाना जाता है, एक बार फिर विवादों में आ गई हैं। अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहने वाली चंद्रिका पर कई बार चर्चा और विवाद दोनों साथ चलते नजर आते हैं।

हाल ही में उन्होंने एक वीडियो में माफी मांगते हुए कहा कि आगे से वह किसी भी मुस्लिम लड़के के साथ वीडियो या कंटेंट नहीं बनाएंगी। वीडियो में उन्होंने यह भी कहा कि उनके लिए धर्म सर्वोपरि है। उन्होंने माथे पर तिलक लगाकर खुद को सनातनी बताते हुए सभी धर्मों का सम्मान करने की बात कही।

इसी बीच, सोशल मीडिया पर उनका एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपने पति के साथ मुस्कुराते और सामान्य रूप से बातचीत करते नजर आ रही हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद उनके पहले के बयानों पर सवाल उठने लगे हैं।

यूजर्स का कहना है कि एक तरफ जहां वह वैवाहिक जीवन में तनाव और गंभीर विवादों की बात कर रही थीं, वहीं दूसरी ओर पति के साथ सामान्य और खुशहाल पल दिखाई देना कई सवाल खड़े करता है। कुछ लोग इसे पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं, जबकि कुछ का मानना है कि यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर ध्यान आकर्षित करने का तरीका हो सकता है।

फिलहाल यह मामला सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा में है और यूजर्स अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

No comments