Recent Posts

Breaking News

साहब! ‘मोनालिसा प्रेग्नेंट है’…कुंभ में मिले, केरल में खिले और अब पुलिस से भिड़े: दोनो की ‘लव स्टोरी’ में आया ट्विस्ट!.

 

प्रयागराज कुंभ मेले के दौरान सोशल मीडिया पर वायरल हुई मोनालिसा भोंसले और उसके कथित पति मोहम्मद फरमान से जुड़ा मामला अब कानूनी विवादों में गहराता जा रहा है। मध्य प्रदेश के महेश्वर से केरल के कोच्चि पहुंची पुलिस की पांच सदस्यीय टीम को बिना कार्रवाई किए लौटना पड़ा।

सूत्रों के अनुसार, पुलिस टीम फरमान और मोनालिसा को हिरासत में लेने के लिए कोच्चि पहुंची थी, लेकिन फरमान ने पुलिस को बताया कि मोनालिसा गर्भवती हैं और ऐसी स्थिति में वह यात्रा करने या पूछताछ के लिए उपस्थित होने में सक्षम नहीं हैं। मानवीय आधार और परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस टीम को फिलहाल वापस लौटना पड़ा।

उम्र को लेकर विवाद गहराया

इस पूरे मामले की जड़ मोनालिसा की उम्र को लेकर उठे सवाल हैं। लड़की के पिता ने महेश्वर थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि मोनालिसा की उम्र 16 वर्ष है। वहीं राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) की प्रारंभिक जांच में भी उसे नाबालिग बताया गया है।

इसी आधार पर पुलिस ने मोहम्मद फरमान के खिलाफ POCSO एक्ट, अपहरण और SC/ST एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। हालांकि, मोनालिसा का दावा है कि वह 18 वर्ष की है और उसने 11 मार्च को तिरुवनंतपुरम के एक मंदिर में अपनी मर्जी से फरमान से विवाह किया था।

केरल हाई कोर्ट से राहत

मामले में केरल हाई कोर्ट ने मोहम्मद फरमान को राहत देते हुए उनके खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट पर 20 मई तक रोक लगा दी है। इसी आदेश और कथित स्वास्थ्य कारणों के चलते मध्य प्रदेश पुलिस कोच्चि में मौजूद होने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं कर सकी।

मोनालिसा ने मांगी सुरक्षा

पुलिस टीम के कोच्चि पहुंचने के बाद मोनालिसा ने केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और कोच्चि पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर सुरक्षा की मांग की है। उसने आरोप लगाया है कि उसे जबरन मध्य प्रदेश ले जाने का प्रयास किया जा सकता है। मोनालिसा ने कहा है कि वह अपने पति के साथ केरल में सुरक्षित रहना चाहती है।

जांच में तीसरे व्यक्ति का नाम भी सामने

पुलिस की जांच में फरमान के दोस्त जोशुआ का नाम भी सामने आया है। आरोप है कि उसने इस जोड़े को केरल में रहने और विवाह की व्यवस्था करने में मदद की। फिलहाल जोशुआ पुलिस की पकड़ से बाहर बताया जा रहा है और उसकी तलाश जारी है।

मामला अब उम्र, विवाह की वैधता और आपराधिक धाराओं के बीच कानूनी रूप से जटिल होता जा रहा है, जिस पर पुलिस और अदालत की अगली कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं।

No comments