चाची-भतीजे के ‘सीक्रेट अफेयर’ का खौफनाक अंत, चाचा को देख दोनों ने उठाया आत्मघाती कदम, फिर जो हुआ….

गोपालगंज : बिहार के गोपालगंज जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक ऐसी दास्तां सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। यहां एक 25 वर्षीय चाची और उसके 17 वर्षीय सगे भतीजे के बीच पनपे ‘अवैध संबंधों’ का अंजाम बेहद खौफनाक निकला। जब परदेस से पति वापस लौटा और परिजनों ने इस प्रेम कहानी पर पहरा बिठाया, तो प्रेमी जोड़े ने मौत का रास्ता चुन लिया। फिलहाल दोनों जिंदगी और मौत के बीच अस्पताल में जंग लड़ रहे हैं।
शादी के एक महीने बाद ही शुरू हुआ ‘सीक्रेट अफेयर’
मामले की शुरुआत दिसंबर 2025 से होती है, जब भोरे थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले बिनोद (नाम परिवर्तित) की शादी नेहा (नाम परिवर्तित) से हुई थी। शादी के महज एक महीने बाद ही बिनोद रोजी-रोटी कमाने के लिए पुणे चला गया। पीछे घर में नेहा और उसका 17 वर्षीय भतीजा विजय (नाम परिवर्तित) अकेले रह गए। पति की अनुपस्थिति में चाची और भतीजे के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं और देखते ही देखते यह रिश्ता प्यार में बदल गया।
पुणे से पति लौटा तो ‘परवान’ चढ़ने लगा गुस्सा
पिछले 6 महीनों से चल रहे इस गुप्त प्रेम प्रसंग की भनक जब परिवार वालों को लगी, तो घर में कोहराम मच गया। बात बिगड़ती देख परिजनों ने बिनोद को आनन-फानन में पुणे से वापस बुला लिया। 16 अप्रैल को जैसे ही बिनोद घर पहुंचा, घर का माहौल तनावपूर्ण हो गया। भतीजा इस बात को बर्दाश्त नहीं कर पा रहा था कि उसकी चाची अब अपने पति के साथ समय बिताएगी।
दोनों को साथ देख भतीजे ने खोया आपा, फिर हुआ मौत का तांडव
घटना ने तब हिंसक मोड़ ले लिया जब भतीजे विजय ने अपनी चाची और चाचा को एक साथ देख लिया। जलन और ईर्ष्या की आग में जल रहे भतीजे ने पहले खुदकुशी की कोशिश की, जिसे परिजनों ने नाकाम कर दिया। लेकिन इसके बाद जो हुआ उसने सबके होश उड़ा दिए। लोक-लाज और समाज के डर को दरकिनार कर चाची और भतीजे ने एक साथ जहर खा लिया।
अस्पताल में भर्ती, फिर भी साथ रहने की जिद
जहर खाने के बाद दोनों की हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। सूत्रों के मुताबिक, अस्पताल के बेड पर पड़े होने के बावजूद दोनों एक-दूसरे के साथ रहने की जिद पर अड़े हुए हैं। पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच कर रही है और परिजनों से पूछताछ जारी है। इस घटना ने गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है कि आखिर सोशल मीडिया और आधुनिकता के दौर में पारिवारिक रिश्तों का ताना-बाना किस ओर जा रहा है।
No comments