Recent Posts

Breaking News

पत्नी के एक्ट्रा मेरिटल अफेयर से परेशान था पति, बेटे संग मिलकर बॉयफ्रेंड का किया ऐसा हाल, जानकर हो जाएंगे हैरान.

 


हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले से एक दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां गुड़ा गांव के एक युवक दिनेश की बेरहमी से हत्या कर दी गई. 15 अप्रैल की सुबह दिनेश की लाश रेलवे लाइन पर मिली थी. पुलिस जांच में जो खुलासा हुआ है, उसने सबको चौंका दिया है. दिनेश की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसकी कथित प्रेमिका के पति और बेटे ने मिलकर की है.

क्या है पूरा मामला?

दिनेश महेंद्रगढ़ में IIFL नाम की एक गोल्ड लोन फाइनेंस कंपनी में काम करता था. काम के दौरान ही उसकी पहचान एक महिला से हुई और दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई. यह सिलसिला करीब 5 महीने से चल रहा था. महिला के पति को जब इस बात की भनक लगी, तो उसने दिनेश को फोन कर अपनी पत्नी से दूर रहने की चेतावनी दी थी. लेकिन चेतावनी के बावजूद दोनों की बातचीत जारी रही.

जाल बिछाकर बुलाया और दी मौत की सजा

बीते बुधवार को महिला ने दिनेश को मिलने के लिए बुलाया. दिनेश सुबह करीब 10:30 बजे अपनी कंपनी से निकला, लेकिन उसे अंदाजा नहीं था कि वह मौत के जाल में फंस रहा है. जैसे ही दिनेश तय जगह पर पहुँचा, वहाँ पहले से ही महिला का पति और उसका बेटा कपिल मौजूद थे. आरोपियों ने दिनेश को पकड़ लिया और एक सुनसान जगह पर ले गए. वहाँ उसे लाठी-डंडों से तब तक पीटा गया जब तक कि उसकी जान नहीं निकल गई. हत्या के बाद आरोपियों ने शव को रेलवे लाइन पर फेंक दिया ताकि इसे हादसा या सुसाइड का रूप दिया जा सके.

पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी

महेंद्रगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य आरोपी कपिल, राहुल, आरव और एक नाबालिग शामिल है. पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. पुलिस ने मामले में हत्या की धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली है और वारदात में इस्तेमाल हथियार और वाहन की तलाश में आरोपियों को रिमांड पर लिया है.

बहन ने सुनी थी भाई की आखिरी चीखें

दिनेश की बहन नीतू ने एक भावुक और रोंगटे खड़े कर देने वाला खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि बुधवार शाम को दिनेश के फोन से ही उन्हें कॉल आया था. फोन उठाने पर दूसरी तरफ से एक व्यक्ति कह रहा था कि "दिनेश मेरी पत्नी से बात करता है." नीतू ने भाई को समझाने की बात कही, लेकिन फोन पर पीछे से किसी के चिल्लाने की आवाज आ रही थी- "इसे जान से मार दो." दिनेश भी फोन पर चिल्ला रहा था कि "मुझे छोड़ दो, मेरी कोई गलती नहीं है." इसके बाद कॉल कट गया और दिनेश कभी वापस नहीं लौटा.


No comments