Recent Posts

Breaking News

इंदौर में लड़कियों की मारपीट : छेड़छाड़ और कमेंट्स को लेकर युवती को बेरहमी से पीटा…जानिए पूरा मामला

इंदौर में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लड़कियां एक युवक के साथ मिलकर एक युवती के साथ मारपीट करती नजर आ रही हैं। घटना एक गार्डन और सड़क के आसपास की बताई जा रही है, जहां यह पूरी वारदात हुई।

पुलिस ने लिया संज्ञान

मामले को लेकर टीआई सुशील पटेल ने बताया कि वायरल वीडियो उनके संज्ञान में आ चुका है। फिलहाल इस संबंध में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं हुई है, लेकिन पुलिस वीडियो के आधार पर जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि कोई पीड़ित सामने आता है या शिकायत दर्ज कराई जाती है, तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों की पहचान भी की जा रही है।

पहले भी सामने आ चुका है ऐसा मामला

इससे पहले बाणेश्वरी कुंड क्षेत्र का एक और वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें कुछ युवकों द्वारा एक युवक और युवती के साथ मारपीट की गई थी। बताया गया कि वह घटना सोमवार की थी, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर साझा किया गया।

पुलिस ने उस मामले में भी वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

No comments