‘मेरी जांखों पर हाथ रखता था, साड़ी खींचता…’, नासिक TCS की पीड़िता बोली- रजा ने मेरा निक नेम ‘प्लेयर’ रखा.

Maharashtra TCS News : महाराष्ट्र के नासिक में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) की नासिक यूनिट में एक महिला कर्मचारी के साथ यौन उत्पीड़न और धार्मिक टिप्पणी के आरोप में हड़कंप मच गया है। इस मामले में मुख्य आरोपी सहित कुल 9 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, जबकि 8 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस बीच, पीड़ित महिला ने अपने अनुभव और आपबीती को साझा किया है, जो चौंकाने वाले खुलासे कर रहा है।
पीड़िता ने कहा- रजा ने मेरा निक नेम प्लेयर रखा
पीड़िता ने बताया कि आरोपी रजा मेनन ने उसे ऑफिस में ‘प्लेयर’ नाम से पुकारना शुरू कर दिया था। उसने कहा, “रजा ने मेरा निकनेम ‘प्लेयर’ रख दिया था। जब भी मैं ऑफिस आती थी, वह मुझे सिर्फ ‘प्लेयर’ कहकर ही बुलाता था। कहता, ‘क्या चल रहा है, प्लेयर? काम नहीं संभल रहा? अगर तुम्हें कोई दिक्कत हो रही हो, तो बस मुझे बता देना।'”
मार्च महीने में गुड़ी पड़वा के दिन, पीड़िता ने कहा कि रजा ने उसकी साड़ी खींची। उसने बताया, “मैं साड़ी पहनकर आई थी। जब मैं लॉबी से गुजर रही थी, तो मुझे लगा कि किसी ने मेरा पल्लू खींचा है। पीछे मुड़कर देखा तो पाया कि मेरा पल्लू रजा के हाथ में था। मैंने तुरंत अपना पल्लू खींच लिया। उस समय रजा ने मुझे गंदी नजर से देखा और मुस्कुराया।”
पीड़िता ने यह भी बताया कि, इसी दौरान, दूसरे कर्मचारी आसिफ अंसारी बार-बार उसके पास आकर बैठने की कोशिश करता था, भले ही कोई खाली सीट न हो। वह जानबूझकर उसका हाथ पकड़ने और शरीर के अन्य हिस्सों को छूने की कोशिश करता था। वह गंदे कमेंट भी करता था, जैसे, “तुम्हारा तो ज़ीरो फिगर है।”
उसने कहा कि, कई बार मना करने के बाद भी, यह उत्पीड़न जारी रहा। फिर, यह ऑनलाइन शुरू हो गया। आसिफ ने उसे इंस्टाग्राम पर फॉलो करना शुरू कर दिया और उसे ब्लॉक कर दिया। जब उसने पूछा, “मैं तुमसे संपर्क कैसे करूं?” तो आसिफ ने कहा, “तुम्हें जो भी कहना है, ऑफिस में कहो।”
पीड़िता ने बताया कि उसने लिंक्डइन पर भी मैसेज किया, लेकिन वहां भी उसकी अनदेखी की गई। इसके अलावा, आरोपी आसिफ ने हिंदू देवी-देवताओं के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। जब उसने इस बात पर आपत्ति जताई, तो आरोपी ने उसे धमकी दी कि यदि उसने इस मुद्दे को उठाया, तो उसे काम पर बुरा परिणाम भुगतने की चेतावनी दी।
टीसीएस के नासिक कार्यालय में हुई इस घटना के बाद, कंपनी ने तुरंत ही कार्रवाई की है। महाराष्ट्र पुलिस ने मुख्य आरोपी रजा मेनन समेत 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 8 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है।
No comments