Recent Posts

Breaking News

सिर्फ ₹200 के लिए कत्ल! शास्त्री पार्क में नशेड़ी की हैवानियत; बुजुर्ग ने पैसे देने से किया इनकार तो चाकू से गोदकर ले ली जान.

 

नई दिल्ली। उत्तर पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में चाकूबाजी की एक घटना सामने आई है, जहां 200 रुपये के विवाद में एक बुजुर्ग को चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई, पुलिस ने मृतक की पहचान अली अहमद फखरूद्दीन के रूप में की है। साथ ही घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है, जिसके चलते मौके पर भारी पुलिस बल तैनात की गई है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी मोहसिन को गिरफ्तार कर लिया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, अली अहमद फखरूद्दीन रात में खाना खाने के बाद घर के पास टहलने निकले थे। इसी बीच एक युवक ने फखरूद्दीन से नशा करने के लिए 200 रुपये मांगे थे, जब उन्होंने पैसे देने से इनकार किया, तो आरोपित ने उन पर चाकू से हमला कर दिया था। बताया जा रहा है कि आरोपित ने लगातार कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। एक चश्मदीद ने बताया कि अली अहमद फखरुद्दीन की तबीयत कुछ दिनों से खराब चल रही थी, वे खाना खाने के बाद टहलते हुए भाई की दुकान पर आए थे। 

दोनों भाई आपस में बातचीत कर रहे थे, तभी इलाके का ही रहने वाला मोहसिन वहां पहुंच गया था। हालाकि मोहसिन नशे की हालत में था, जहां दुकान पर आते ही उसने फखरुद्दीन से शराब पीने के लिए 200 रुपये मांगे थे, जब फखरुद्दीन ने पैसे देने से इनकार कर दिया, तो मोहसिन ने धमकी देते हुए चाकू से हमला कर दिया। चश्मदीद ने बताया कि आरोपी पहले भाई की पीठ में चाकू घोंप दिया था, जिसके बाद फिर पैर पर हमला कर था। 

बताया जा रहा है कि आरोपी मोहसिन पागलों की तरह हथियार चला रहा था, जिससे किसी की भी जान जा सकती थी। इसी बीच भाई को बचाने के लिए शरफुद्दीन चिल्लाए और परिजनों को बुलाने दौड़ पड़ा था। तब तक आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो चुका था। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी ने कहा कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुरु तेग बहादुर अस्पताल में सुरक्षित रखवा दिया है।


मृतक के भाई शरफुद्दीन के बयान के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की कई टीमें आरोपी मोहसिन की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं।

No comments