Recent Posts

Breaking News

मधेपुरा में इंसानियत शर्मसार! कोचिंग में आधार कार्ड की फोटोकॉपी कराने रुकी थी 5वीं की छात्रा, शिक्षक ने मुंह में कपड़ा ठूंसकर बुझाई हवस की प्यास

मधेपुरा : बिहार के मधेपुरा जिले से एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते को कलंकित कर दिया है। कुमारखंड प्रखंड के बेलारी थाना क्षेत्र में एक कलयुगी शिक्षक ने शिक्षा के मंदिर को ही अपनी हैवानियत का अखाड़ा बना डाला। यहाँ एक निजी कोचिंग सेंटर के संचालक ने 5वीं कक्षा में पढ़ने वाली 13 वर्षीय मासूम छात्रा को अपनी दरिंदगी का शिकार बनाया। घटना के बाद से पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है, वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के कोचिंग संस्थान को सील कर दिया है।

छुट्टी के बाद जब अकेली बची मासूम, शिक्षक की नीयत हुई खराब

जानकारी के मुताबिक, 13 साल की यह मासूम पीड़िता अपने मौसा-मौसी के घर रहकर पढ़ाई करती थी। रोज की तरह शुक्रवार को भी वह सुबह 6 बजे गांव में स्थित ‘रेनबो साइंस सर्किट कोचिंग संस्थान’ में पढ़ने के लिए गई थी। इस कोचिंग का संचालन शंकर कुमार मंडल नाम का शिक्षक करता है। क्लास खत्म होने के बाद जब कोचिंग में छुट्टी हुई, तो सभी बच्चे एक-एक कर अपने घर लौट गए। लेकिन पीड़िता कुछ देर के लिए वहीं रुक गई, क्योंकि उसे कोचिंग सेंटर में रखी मशीन से अपने आवश्यक दस्तावेजों की फोटोकॉपी करानी थी।

चीख दबाने के लिए मुंह में ठूंसा कपड़ा, बेसुध होने तक की हैवानियत

जैसे ही पूरा कोचिंग परिसर खाली हुआ, आरोपी संचालक शंकर कुमार मंडल की नीयत डोल गई। बच्ची को अकेला पाकर उसने अपनी इंसानियत को ताक पर रख दिया। आरोपी मासूम को जबरन खींचकर क्लासरूम के भीतर ले गया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। मासूम ने खुद को बचाने के लिए काफी संघर्ष किया और शोर मचाने की कोशिश की, लेकिन बाहर किसी को भनक न लगे, इसलिए दरिंदे शिक्षक ने बेरहमी से उसके मुंह में कपड़े का टुकड़ा ठूंस दिया। दर्द और दम घुटने की वजह से मासूम बच्ची क्लासरूम के फर्श पर ही बेहोश हो गई, लेकिन हैवान का दिल फिर भी नहीं पसीजा।

ढूंढते हुए पहुंचे मौसा तो उड़ गए होश, मौका पाकर भागा आरोपी

इधर, कोचिंग की छुट्टी के काफी देर बाद भी जब बच्ची घर नहीं पहुंची, तो परिजनों की चिंता बढ़ने लगी। किसी अनहोनी की आशंका के चलते छात्रा के मौसा उसे ढूंढते हुए कोचिंग सेंटर पहुंचे। जब वह अंदर गए तो फोटोकॉपी मशीन के पास कोई नहीं था। शक होने पर जब वह क्लासरूम की तरफ बढ़े, तो अंदर का नजारा देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। आरोपी शिक्षक मासूम के साथ दुष्कर्म कर रहा था और बच्ची अचेत पड़ी थी। घबराए मौसा तुरंत बच्ची के मुंह से कपड़ा निकालने और उसे संभालने में जुट गए, जिसका फायदा उठाकर आरोपी शिक्षक मौके से फरार होने में कामयाब रहा।

अस्पताल में भर्ती कराई गई पीड़िता, पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

परिजनों ने तुरंत इस जघन्य अपराध की सूचना बेलारी थाना अध्यक्ष वरुण कुमार को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा और बेहोश छात्रा को रेस्क्यू कर इलाज व मेडिकल जांच के लिए मधेपुरा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। इस मामले में पीड़िता के मौसा की लिखित शिकायत पर मधेपुरा महिला थाने में आरोपी शंकर कुमार मंडल के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (POCSO Act) के तहत मामला दर्ज किया है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।

No comments