Recent Posts

Breaking News

प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही घर में डाला डाका… पीतल कारोबारी की बेटी ने रिमोट से खोेला डिजिटल लॉक, एक करोड़ से अधिक की चोरी; 5 लोग गिरफ्तार


Moradabad : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में पीतल कारोबारी के यहां एक करोड़ से अधिक की चोरी का पुलिस ने खुलासा किया हैं। खुलासे में पुलिस ने बताया कि चोरी का मास्टरमाइंड कोई ओर नही बल्कि उसकी ही बेटी थी। बेटी ने अपने ही प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। चोरी को अंजाम देने वाले आरोपी बेटी और उसके प्रेमी समेत पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मुरादाबाद के नागफनी के बंगला गांव स्थित अकबर कंपाउंड में पीतल कारोबारी इमरान के घर पर रविवार की देर रात एक करोड़ से अधिक का डाका किसी ओर ने नहीं। बल्कि उनकी बेटी अरीबा ने अपने प्रेमी अरशद के साथ मिलकर डलवाया था। गुरुवार को पुलिस ने अरीबा, अरशद समेत वारदात में शामिल पांच लोगों को गिरफ्तार कर इस सनसनीखेज घटना का खुलासा किया हैं।

पुलिस ने बताया कि अरीबा ने ही रिमोट से डिजिटल लॉक खोलकर बदमाशों को अंदर बुलाया था। पुलिस ने 47.24 लाख रुपये और 4 अवैध तमंचा बरामद किये गये। घटना में शामिल अन्य बदमाशों की तलाश की जा रही है।

एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि इमरान अपने परिवार के साथ अकबर कंपाउंड में दो मंजिला मकान में रहते हैं। पीतल के अलावा उनका प्रॉपर्टी खरीदने और बेचने का भी काम है। वहीं, जिगर कॉलोनी स्थित मकान की रजिस्ट्री कराने के लिए उन्होंने 1.20 करोड़ कैश घर में रखा था। रविवार को इमरान अपने परिजन बेटी अरीबा का जन्मदिन मनाने हाईस्ट्रीट स्थित रेस्टोरेंट में गए थे। रात करीब 12 बजे सभी घर आकर सो गए थे। देर रात 3:30 बजे बदमाश घर में घुसे और परिवार को तमंचे के बल पर डराकर 1.20 करोड़ नकद और करीब 6 तोला सोना लूट ले गए थे। भागते समय डीवीआर और तीन मोबाइल भी चुरा ले गए थे।

घटना के खुलासे के लिए एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह के नेतृत्व में बनी आठ टीमों ने अलग-अलग एंगल पर काम शुरू किया। पुलिस अफसरों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तो पता चला कि घर में डिजिटल लॉक लगा था। जिसका रिमोट मकान के अंदर ही था। घर में छह सदस्य थे। घर के सभी सदस्यों के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली गई।

जिसके बाद पुलिस ने अमरोहा के नौगांवा सादात थाना इलाके के मकदूमपुर निवासी अरशद, बिजरा निवासी रवि कुमार, गजरौला के तिगरिया भूड़ निवासी निक्की, मझोला के मनोहरपुर निवासी कुलदीप और कारोबारी की बेटी अरीबा को गिरफ्तार कर लिया।

अरीबा ने रिमोट से डिजिटल लॉक खोला

पुलिस का कहना है कि घर में कितने सीसीटीवी कैमरे लगे हैं और कहां कहां हैं, इसकी जानकारी भी अरीबा ने ही बदमाशों को दी थी। यही वजह रही कि बदमाशों ने वारदात के बाद सभी कैमरों की डीवीआर निकाल ली थी। अरीबा ने डिजिटल लॉक का रिमोट भी अपने पास ही रखा था। जैसे ही बदमाश घर के गेट पर पहुंचे तो अरीबा ने रिमोट से डिजिटल लॉक खोल दिया था।

No comments