Recent Posts

Breaking News

मेरा 7 साल का बेटा बार-बार अपना प्राइवेट पार्ट टच करता है', क्या उसे Sex Education देनी चाहिए?.

 

बार बच्चे का कोई व्यवहार ऐसा होता है जो पेरेंट्स के लिए चिंता का कारण बन सकता है। बच्चे मासूमियत में या अज्ञानता में कोई ऐसी बात करते हैं जिससे पेरेंट्स भी ये सोचने लगते हैं कि आखिर बच्चे के मन में ऐसे सवाल कैसे आए या फिर बच्चे के बिहेवियर में अचानक बदलाव क्यों आया।

बढ़ते हुए बच्चों के मन में अपने शरीर को लेकर भी कई सवाल होते हैं जिसका जवाब वो कई बार पेरेंट्स से मांगते हैं, तो कई बार उनकी जिज्ञासा बाहर किसी से बात करके पूरी होती है। ऐसे ही एक मां का सवाल कुछ दिनों पहले सामने आया। उन्होंने पुछा कि 'मेरा 7 साल का बेटा बार-बार अपना प्राइवेट पार्ट टच करता है, क्या सही है? क्या अब समय आ गया है जब उसे Sex Education देनी चाहिए? अगर आपका 7 साल का बच्चा बार-बार अपना प्राइवेट पार्ट टच करता है या आपसे कोई ऐसा सवाल करता है तो घबराने या शर्मिंदा होने की जरूरत नहीं है। बच्चे का यह व्यवहार कई बार जिज्ञासा के कारण हो सकता है। आइए Jeevan Kasara, Chairman, Steris Healthcare से जानते हैं बच्चे के व्यवहार में होने वाले इस बदलाव का मतलब क्या है और ऐसे में पेरेंट्स को क्या करना चाहिए?

7 साल की उम्र में बच्चा बार-बार अपना प्राइवेट पार्ट टच क्यों करता है?

अगर 7 साल की उम्र में बच्चा बार-बार अपना प्राइवेट पार्ट टच करता है, तो इसके कई कारण हो सकते हैं। आइए जानें उन कारणों के बारे में-

  • ऐसा बच्चा अपने मन की जिज्ञासा की वजह से कर सकता है। कई बार इस उम्र में बच्चे अपने बॉडी पार्ट्स के बारे में जानने की कोशिश करते हैं। इसी वजह से वो अपने प्राइवेट पार्ट को बार-बार टच करते हैं।
  • कई बार बच्चों के प्राइवेट पार्ट में गर्मी या टाइट कपड़े पहनने की वजह से प्राइवेट पार्ट में खुजली या इरिटेशन होने लगता है, इसी वजह से बच्चे अपने प्राइवेट पार्ट को टच करते हैं।
  • कई बार बच्चे स्ट्रेस में भी अपने बॉडी के किसी पार्ट को टच करते हैं। खासकर जब वो बोर हो रहा होता है या तनाव में भी ऐसा कर सकता है। ये एक सामान्य व्यवहार है और ऐसे में आपको बच्चे से बात करने की जरूरत है।
  • अगर बार-बार बच्चा ऐसा कर रहा है, तो ऐसा भी हो सकता है कि उसे इस बात की समझ ही न हो कि उसका यह व्यवहार ठीक नहीं है। बच्चा अपने प्राइवेट पार्ट को भी अन्य शारीरिक हिस्सों की तरह ही ट्रीट करता है।
  • कभी-कभी आपका बच्चा ऐसा करते हुए किसी को देख लेता है और उसी व्यवहार को अपने साथ भी आजमाता है। ये बच्चा अनजाने में करता है और पेरेंट्स को ऐसे में घबराने के बजाय बच्चे से बात करने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें- मेरा 7 साल का बेटा खेल-खेल में मेरे Breast टच करता है, क्या उसे Sex Education देनी चाहिए? एक्सपर्ट से जानें सही जवाब

पेरेंट्स को कब चिंता करने की जरूरत है?

  • एक्सपर्ट जीवन कसारा बताती हैं कि बच्चे का कभी-कभी अपने प्राइवेट पार्ट को टच करना सामान्य हो सकता है, लेकिन यदि बच्चा बार-बार ऐसा करता है और किसी भी जगह पर ऐसा करता है, तो आपको थोड़ा सतर्क होने की जरूरत है।
  • अगर 7 साल का बच्चा दूसरों के सामने भी बार-बार अपने प्राइवेट पार्ट को टच करे तो आपको सतर्क होने की जरूरत है।
  • अगर बच्चा बार-बार अपने साथ किसी और के प्राइवेट पार्ट को भी टच करता है तो आपको इसका ध्यान देने की जरूरत है।
  • अगर बच्चे के व्यवहार में अचानक बदलाव दिखाई दे रहा है तो आपको सतर्क होने की जरूरत है और बच्चे से बात करने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें- क्या बच्चों को 8 साल की उम्र में Sex Education देना ठीक है? जानिए एक्सपर्ट की राय

क्या 7 साल की उम्र में Sex Education देना सही है?

  • एक्सपर्ट जीवन कसारा बताती हैं कि 7 साल की उम्र में बच्चे को इनिशियल सेक्स एजुकेशन देने की जरूरत है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप बच्चे को मेच्योर लोगों की तरह से जानकारी दें। इस उम्र में आपको बच्चे की उम्र का ध्यान रखने हुए ही Sex Education देनी चाहिए।
  • बच्चे को आसान भाषा में और सहज तरीके से समझाएं कि शरीर के कुछ हिस्से प्राइवेट होते हैं, जैसे- पेनिस, ब्रेस्ट आदि। इस उम्र में बच्चे को गुड टच और बैड टच की सही जानकारी सिखाएं। उसे ये बताएं कि शरीर के कौन से हिस्सों का स्पर्श अच्छा है और कौन-सा गलत।
  • बच्चे को ये समझाएं कि आपको पब्लिक प्लेस में कभी भी अपना प्राइवेट पार्ट टच नहीं करना चाहिए।
  • अगर आप बच्चे को डांटती हैं या शर्मिंदा करती हैं, तो वह डर सकता है और अपनी बात छुपा सकता है, इसलिए आपको ऐसा करने से बचने की जरूरत है। लगेगा।

No comments