Recent Posts

Breaking News

जिम में हिंदु युवतियों को फंसाने का गंदा खेल! महिला डॉक्टर से प्राइवेट रूम में दुष्कर्म… जिम में हिडन कैमरा था, आरोपियों के मोबाइल में मिले कई अश्लील वीडियो.

 

Barteilly : बरेली के सिविल लाइंस क्षेत्र में स्थित एक जिम में महिला डॉक्टर के साथ एक सुनियोजित अपराध का मामला सामने आया है। इस जिम में हिडन कैमरे लगाकर महिला के प्राइवेट रूम में उसके साथ दुष्कर्म किया गया। घटना के बाद पुलिस ने जिम संचालक और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है। यह जिम प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह के भाई के मकान के ऊपरी हिस्से में चल रहा था। बताया जा रहा है कि यह जिम पिछले लगभग 10 वर्षों से चल रहा था और इलाके में बहुत से लोग यहाँ आते-जाते थे।

महिला डॉक्टर, जो एमबीबीएस हैं, पिछले दो वर्षों से इस जिम में जाती थीं। आरोप है कि जिम का संचालक अकरम बेग ने उन्हें वजन घटाने का झांसा दिया। फिर, उन्हें एक विशेष प्री-वर्कआउट ड्रिंक दिया गया, जिसमें नशीला पदार्थ मिलाया गया था। इस ड्रिंक को पीने के बाद महिला बेहोश हो गई। इस स्थिति का फायदा उठाकर आरोपी उसे जिम के एक निजी कमरे में ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। कमरे में पहले से ही लगाए गए हिडन कैमरों और मोबाइल फोन के जरिए पूरी घटना का वीडियो भी रिकॉर्ड किया गया था।

कुछ ही समय बाद, आरोपी ने महिला को उसके आपत्तिजनक वीडियो दिखाए और पैसे की मांग शुरू कर दी। शुरुआत में 10 लाख रुपये की मांग की गई, लेकिन जब महिला ने इनकार किया, तो रकम बढ़ाकर 50 लाख रुपये कर दी गई। दबाव में आकर महिला ने करीब 80 हजार रुपये दे दिए, लेकिन फिर भी आरोपी की मांग बढ़ती चली गई। जब महिला ने जिम जाना बंद कर दिया, तो आरोपी उसके घर तक पहुंच गए और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। अंत में, परेशान होकर महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन टीमों का गठन किया। जांच के दौरान मुख्य आरोपी अकरम बेग को गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर जिम से पेनड्राइव और मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिसमें आपत्तिजनक वीडियो मौजूद थे। उसकी गिरफ्तारी के बाद, पुलिस ने उसके भाई आलम बेग को भी गिरफ्तार किया। उसके पास से भी वीडियो की कॉपी और अन्य डिजिटल सबूत मिले हैं। पुलिस ने जिम से कुछ संदिग्ध दवाएं, शक्तिवर्धक सामग्री और सिरिंज भी बरामद की हैं, जिनकी जांच जारी है।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने माना कि वह जिम में आने वाली महिलाओं से दोस्ती कर उन्हें अपने जाल में फंसाता था। वजन घटाने और फिटनेस के नाम पर उन्हें नशीला पदार्थ देकर वीडियो बनाता और फिर उन्हें ब्लैकमेल करता था। पुलिस को आशंका है कि इस गिरोह ने कई अन्य महिलाओं को भी अपना निशाना बनाया है। इस मामले में और भी महिलाओं की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

No comments