Recent Posts

Breaking News

मासूम के साथ दरिंदगी! घर में बंद कर 9 साल की बच्ची के साथ बारी-बारी से किया रेप… कोई 25 का तो किसी की 40 वर्ष थी उम्र.

 

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के अफजलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 9 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई दिल दहलाने वाली घटना ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। इस दर्दनाक घटना में बच्ची को घर के बाहर खेलते समय दरिंदों ने अपने नापाक इरादों का शिकार बनाया है, जो मानवता को शर्मसार करने वाली है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना उस समय की है जब बच्ची अकेली अपने घर के बाहर खेल रही थी। तभी अजय उर्फ विजय मालवीय (25 वर्ष) नामक युवक ने उसे देखा और उसके मन में हैवानियत जाग उठी। उसने अपने साथी अशोक दर्जी (40 वर्ष) के साथ मिलकर बच्ची को बहकाने का प्रयास किया। आरोपियों ने बच्ची को कंचे देने का लालच दिया और फिर उसे एक कमरे में बंद कर दिया।

दरिंदों ने बारी-बारी से बच्ची के साथ नृशंसता की और सामूहिक दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। इस हृदयविदारक घटना के बाद आरोपियों ने बच्ची को धमकी दी कि वह किसी भी बात को किसी को न बताए। फिर दोनों आरोपी मौके से भाग निकले।

घटना की खबर जब बच्ची ने अपने परिजनों को दी, तो घर में कोहराम मच गया। परिजन तुरंत ही थाना पहुंच कर मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एसपी विनोद कुमार मीना के निर्देश पर एक टीम का गठन किया। टीम ने तुरंत कार्रवाई कर दोनों आरोपियों, अजय उर्फ विजय मालवीय और अशोक दर्जी को बिलांत्री से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस की इस कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है। स्थानीय लोग आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं। अभी तक की पूछताछ में पता चला है कि दोनों आरोपी ही इस घिनौने अपराध में शामिल थे, और पुलिस उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई कर रही है।

No comments