Recent Posts

Breaking News

मंगेतर के सामने गैंगरेप किया… बबलू सिंह उर्फ ‘भूत’ को पुलिस ने किया दोनों से पैर से लंगड़ा.

 

फतेहपुर उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में मंगेतर के साथ घूमने गई युवती से गैंगरेप के सनसनीखेज मामले में फरार चल रहे एक लाख रुपये के इनामी आरोपी बबलू सिंह उर्फ ‘भूत’ को पुलिस ने मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर लिया है। एनकाउंटर के दौरान आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के इस कार्रवाई को “हाफ एनकाउंटर” बताया जा रहा है, जिसमें आरोपी ने पहले फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई।

24 अप्रैल को हुई थी दर्दनाक वारदात

पुलिस के अनुसार, यह घटना 24 अप्रैल की है, जब खागा कोतवाली क्षेत्र के ससुर खदेरी नदी के पास एक युवती अपने मंगेतर के साथ घूमने गई थी। इसी दौरान आरोपी बबलू सिंह और उसके साथियों ने दोनों को घेर लिया और युवती के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया।

इतना ही नहीं, आरोपियों ने पीड़िता और उसके मंगेतर के साथ मारपीट भी की और मौके से फरार हो गए थे। घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया था।

पहले ही दो आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस ने पहले ही दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि मुख्य आरोपी बबलू सिंह पिछले 12 दिनों से फरार चल रहा था। उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था और पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी थी।

मुठभेड़ में घायल हुआ मुख्य आरोपी

पुलिस को सूचना मिली थी कि बबलू सिंह खागा क्षेत्र में छिपा हुआ है। इसके बाद पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी कर छापेमारी की। इस दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके दोनों पैरों में लगी, जिससे वह मौके पर ही घायल हो गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

हथियार और नकदी बरामद

पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा, कारतूस और लगभग 1600 रुपये नकद बरामद किए हैं। घायल आरोपी को उपचार के लिए फतेहपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

आरोपी का लंबा आपराधिक इतिहास

पुलिस अधिकारियों के अनुसार बबलू सिंह का आपराधिक इतिहास लंबा है और उसके खिलाफ पहले से कई गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस अब उसके अन्य साथियों की तलाश कर रही है जो इस वारदात में शामिल थे।

घटना के बाद बढ़ा था आक्रोश और सियासत

इस घटना के बाद इलाके में लोगों में भारी आक्रोश था और लगातार प्रदर्शन की स्थिति बनी हुई थी। स्थानीय लोगों और परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए जल्द गिरफ्तारी की मांग की थी।

पीड़िता ने भी कुछ दिन पहले पुलिस पर कार्रवाई में देरी का आरोप लगाया था, जिसके बाद मामला और गरमा गया था। राजनीतिक स्तर पर भी इस घटना को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया था और पुलिस पर दबाव बढ़ गया था।

पुलिस का सख्त संदेश

पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि मामले की जांच जारी है और यदि अन्य आरोपी भी इसमें शामिल पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

No comments