मिलने के बहाने युवती को खेत पर बुलाया.. बलात्कार किया, फिर जहर पिलाकर हत्या कर दी, खेतों के बीच मिला शव

Jhalawar Rape And Murder : राजस्थान के झालावाड़ जिले के मनोहरथाना थाना क्षेत्र के खाताखेड़ी गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। यहां खेतों के बीच 24 वर्षीय युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है। इस घटना के बाद से ही पूरा गांव स्तब्ध और गमगीन है।
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। तुरंत ही पुलिस बल मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। शव का पंचनामा भरकर उसकी पहचान कर ली गई है। फिलहाल, पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है ताकि मौत के असली कारण का पता लगाया जा सके। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने का निर्णय लिया है और रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है।
परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि युवती का हत्या पहले दुष्कर्म कर की गई है और उसके बाद जहर देकर उसकी हत्या की गई है। परिजनों का दावा है कि आरोपी ने युवती को मिलने के बहाने खेत में बुलाया। वहां पहुंचने पर आरोपी ने पहले उसके साथ बलात्कार किया और फिर जहर देकर उसकी जान ले ली। परिजनों ने आरोपी का नाम रामस्वरूप बताया है, जो मृतका का रिश्तेदार है। उन्होंने आरोप लगाया है कि आरोपी ने युवती को फोन कर या किसी अन्य माध्यम से खेत में बुलाया और इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया।
मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया कि आरोपी ने सुनसान जगह का फायदा उठाकर युवती के साथ जबरदस्ती की, फिर उसकी हत्या कर सबूत मिटाने के उद्देश्य से जहर दिया। इस घटना ने पूरे गांव में आक्रोश और भय का माहौल पैदा कर दिया है। परिजन जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
मनोहरथाना पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी युवक रामस्वरूप के खिलाफ हत्या और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि वे मामले की हर संभव जांच कर रहे हैं और आरोपी को शीघ्र ही गिरफ्तार करने के प्रयास में लगी हुई है। हालांकि, आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से दूर है, जिसके कारण परिजनों में गुस्सा व्याप्त है और वे न्याय की उम्मीद कर रहे हैं।
मृतका का पोस्टमार्टम रिपोर्ट इस मामले में निर्णायक साबित होगी। रिपोर्ट से यह स्पष्ट हो सकेगा कि मौत का कारण क्या है और क्या इसमें दुष्कर्म की पुष्टि भी हो सकेगी। पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। पूरे मामले में अभी जांच चल रही है और आशंका है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर न्याय सुनिश्चित किया जाएगा।
No comments