Recent Posts

Breaking News

डिग्री MBA की और हरकतें घटिया! बेंगलुरु में नहाती युवती का वीडियो बनाने की कोशिश करने वाला ‘पड़ोसी’ चढ़ा पुलिस के हत्थे

बेंगलुरु के गरुड़ाचारपाल्या इलाके में एक शर्मनाक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने बाथरूम में नहाते समय उसकी वीडियो बनाने की कोशिश का आरोप लगाया है। पीड़िता ने इस घटना को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

23 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवती ने बताया कि 29 अप्रैल की रात करीब 9:30 से 9:40 बजे के बीच वह अपने घर के बाथरूम में नहा रही थी, तभी उसे शक हुआ कि कोई व्यक्ति मोबाइल कैमरे से उसकी वीडियो बना रहा है। जैसे ही उसे एहसास हुआ, उसने जोर से चिल्लाया, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया।

पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बाद में पुलिस ने आरोपी की पहचान 30 वर्षीय कार्तिक के रूप में की, जो शादीशुदा है और एक निजी कंपनी में काम करता है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है कि क्या उसने पहले भी ऐसी कोई हरकत की है।

घटना के बाद से युवती मानसिक रूप से परेशान है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

No comments