Recent Posts

Breaking News

साल 2023 से साथ, फिर आपसी सहमति से हुआ बच्चा…लिव-इन पार्टनर से जन्मे 5 महीने के मासूम को जहर देकर पिता ने मार डाला; आरोपी हिसार से गिरफ्तार

गुरुग्राम। हरियाणा के गुरुग्राम से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे एक दंपति के बीच जन्मे पांच माह के मासूम की हत्या का आरोप उसके ही पिता पर लगा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार आरोपी विक्रमजीत (23), निवासी हिसार, पहले से ही शादीशुदा था और वह अपनी लिव-इन पार्टनर के साथ साल 2023 से रह रहा था। इसी दौरान दोनों के बीच आपसी सहमति से एक बच्चे का जन्म हुआ था। हालांकि बच्चे के जन्म के बाद से ही दोनों के बीच लगातार विवाद होने लगे थे।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी बच्चा होने से खुश नहीं था और वह महिला पर गर्भपात कराने का दबाव भी बनाता था। इसी तनाव के बीच 4 जनवरी 2025 को आरोपी ने कथित रूप से अपने पांच माह के बेटे को जहरीला पदार्थ देकर उसकी हत्या कर दी। बच्चे की हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने स्वीकार किया कि वह बच्चे के जन्म से नाराज था और इसी कारण उसने यह खौफनाक कदम उठाया।

आरोपी को 2 जून 2026 को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

No comments