Recent Posts

Breaking News

सीहोर में दबे पांव घर में घुसकर महिला के हाथ-पैर बांधे, फिर की दरिंदगी; पति घर पहुंचा तो उसका किया ये हाल

सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के बिलकिसगंज थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। एक युवक पर आरोप है कि उसने घर में घुसकर अकेली महिला के साथ दुष्कर्म किया और विरोध करने पर उसके पति के साथ भी मारपीट की। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार यह घटना 31 मई की देर रात की है। पीड़िता का पति एक शादी समारोह में गया हुआ था और घर में महिला अकेली थी। इसी दौरान आरोपी खालिद खां कथित रूप से चुपचाप घर में घुस गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।

आरोप है कि घर में घुसते ही उसने महिला को काबू में लेने की कोशिश की। महिला ने विरोध किया और शोर मचाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी ने उसे जमीन पर पटक दिया और उसके ही स्कार्फ से हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद उसने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

इसी दौरान पीड़िता का पति घर लौट आया और दरवाजा खटखटाया। आवाज सुनकर आरोपी घबरा गया। जैसे ही दरवाजा खुला, उसने पति पर भी हमला कर दिया और उसके साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपी ने परिवार को धमकी दी और मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद पीड़ित दंपति ने हिम्मत जुटाकर महिला थाना सीहोर में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी। पीड़िता का बयान दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और एससी-एसटी एक्ट समेत संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में जांच की जा रही है।

लगातार दबिश और तलाश के बाद पुलिस ने मंगलवार को आरोपी खालिद खां को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है और पुलिस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। स्थानीय लोग आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

No comments