Recent Posts

Breaking News

बुलडोजर, एनकाउंटर और गैंगस्टर कार्रवाई… यूपी में नया ‘लॉ एंड ऑर्डर’! योगी सरकार की पुलिस के एनकाउंटरों पर उठ रहें सवाल, 67 मुसलमान तो 20 ब्राह्मण ढेर

UP Encounter : उत्तर प्रदेश में योगी सरकार की पुलिस के एनकाउंटरों को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। गाजीपुर में विनीत राय हत्याकांड के आरोपी कमलेश के एनकाउंटर के बाद से प्रदेश में इस मुद्दे पर राजनीति तेज हो गई है। विपक्ष जहां इन एनकाउंटर को जाति और धर्म के चश्मे से देखने का प्रयास कर रहा है, वहीं सरकार इसे अपराध और माफिया के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति का हिस्सा बताते हुए समर्थन कर रही है।

गाजीपुर एनकाउंटर और विपक्ष का विरोध

गाजीपुर में हुए एनकाउंटर को लेकर विपक्ष सरकार पर तीखा निशाना साध रहा है। विपक्ष का तर्क है कि इस एनकाउंटर में जाति और धर्म का भेदभाव हो रहा है। वहीं, विनीत राय के परिवार ने भी इस एनकाउंटर पर सवाल उठाए हैं और विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

योगी सरकार के एनकाउंटर का डेटा और बड़ा अभियान

योगी आदित्यनाथ सरकार में पुलिस द्वारा कई बड़े एनकाउंटर किए गए हैं। इनमें प्रमुख हैं:

  • 10 जुलाई 2020: कानपुर में विकास दुबे का एनकाउंटर।
  • 25 जुलाई 2020: बाराबंकी में टिंकू कपाला का एनकाउंटर।
  • 18 अक्टूबर 2021: लखनऊ में हमजा का एनकाउंटर।
  • 13 अप्रैल 2023: झांसी में अतीक अहमद के बेटे असद का एनकाउंटर।
  • 4 मई 2023: मेरठ में अनिल दुजाना का एनकाउंटर।

NCRB के आंकड़ों से यूपी में अपराध का ग्राफ

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के आंकड़ों के अनुसार, यूपी में अपराध का ग्राफ भी लगातार गिर रहा है।

अपराध20172024 (अंकित)
हत्या4,3243,215
अपहरण19,92111,773
फिरौती4626
बलात्कार4,2463,209
चोरी60,43443,598
डकैती26357

एनकाउंटर वाले सबसे ज्यादा जोन

मार्च 2017 से मई 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार, यूपी के सबसे ज्यादा एनकाउंटर होने वाले जिले हैं:

जोनएनकाउंटरमौतघायलगिरफ्तार
मेरठ4,813973,5138,921
आगरा2,494249685,845
वाराणसी1,292299072,426

जातीय गणित और आंकड़े

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 31 मार्च 2017 से 5 सितंबर 2024 तक यूपी पुलिस ने कुल 207 अपराधियों के एनकाउंटर किए हैं। इनमें से:

  • 67 मुस्लिम
  • 20 ब्राह्मण
  • 18 ठाकुर
  • 16 यादव
  • 17 गुर्जर-जाट
  • 14 एससी
  • 3 एसटी
  • 2 सिख
  • 8 अन्य ओबीसी
  • 42 अन्य जाति और धर्म के लोग

इस हिसाब से कुल 138 हिंदू और 67 मुस्लिम एनकाउंटर का शिकार हुए हैं।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपराधियों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि उनकी सरकार में अपराधियों को बक्सा नहीं जाएगा। उन्होंने कठोर कानून-व्यवस्था का संदेश देते हुए कहा कि प्रदेश में माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। सरकार का मानना है कि बुलडोजर, एनकाउंटर, गैंगस्टर कार्रवाई और सख्त पुलिसिंग के जरिए ‘लॉ एंड ऑर्डर’ मजबूत किया जा रहा है।

No comments