Recent Posts

Breaking News

8000mAh बैटरी और 13MP सेल्फी कैमरा के साथ Tecno Pova 8 भारत में लांच

नई दिल्ली। Tecno ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Tecno Pova 8 लांच किया है। फोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7100 दिया गया है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50MP का Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा है। Tecno Pova 8 में 6.76 इंच फुल HD+ IPS डिस्प्ले दिया गया है। इस स्मार्टफोन की 8,000mAh की बैटरी 45 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

फोन की कीमत की बात करें तो Tecno Pova 8 के 6 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपए और 8 GB + 128 GB वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपए है। Tecno Pova 8 को व्हाइट, ऑरेंज और ग्रीन कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इस स्मार्टफोन की बिक्री ई-कॉमर्स साइट Flipkart के जरिए की जाएगी। 

फोन के फीचर्स की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 6.76 इंच फुल HD+ (1,080×2,344 पिक्सल्स) IPS डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट, 381 ppi की पिक्सल डेंसिटी और 950 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। यह Android 16 पर बेस्ड Tecno के HiOS 16 पर चलता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 7100 और Mali-G610 MC2 GPU दिया गया है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50MP का Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 13MP का कैमरा है। इस स्मार्टफोन की कैमरा यूनिट पोट्रेट मोड, व्लॉग मोड, डुअल वीडियो और स्लो मोशन जैसे फीचर्स को सपोर्ट करती है।

Tecno Pova 8 के रियर पैनल पर Alive Matrix Display दिया गया है, जो नोटिफिकेशंस के अलर्ट देता है। इसमें गेमिंग के दौरान थर्मल मैनेजमेंट के लिए 14,689 sq mm कूलिंग सिस्टम दिया गया है। इस स्मार्टफोन की 8,000 mAh की बैटरी 45 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी सिंगल चार्ज में 1,198 घंटे का स्टैंडबाय, अधिकतम 39.5 घंटे की कॉलिंग, 17 घंटे से कुछ अधिक का वीडियो प्लेबैक उपलब्ध करा सकती है।

No comments