Recent Posts

Breaking News

केरल में पहली बार बना ‘इस्लाम-फ्रेंडली जिम’, हिजाब, ड्रेस कोड और टाइमिंग सब अलग

केरल। केरल के पलक्कड़ जिले के पुथुनागरम में एक फिटनेस सेंटर को लेकर विवाद तेज हो गया है, जिसने खुद को राज्य का पहला ‘इस्लाम-फ्रेंडली जिम’ घोषित किया है। इस जिम की ओर से लागू किए गए नियमों और नियमावली को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा और बहस छिड़ गई है।

जिम प्रबंधन ने बताया है कि महिलाओं को ऐसे कपड़े पहनने होंगे जो पूरी तरह से शरीर को ढकते हों और धार्मिक मान्यताओं के अनुरूप हों, जिसमें हिजाब भी शामिल है। इसके साथ ही, पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग समय निर्धारित किए गए हैं, ताकि दोनों समूह अपने-अपने निर्धारित समय पर जिम का उपयोग कर सकें।

इस घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर व्यापक बहस छिड़ गई है। इस संदर्भ में एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसे इंस्टाग्राम पर नवाज मुत्थु टी नाम के हैंडल से शेयर किया गया था। इसमें दावा किया गया था कि यह जिम पिछले 15 साल से संचालित हो रहा है और अब अपने सदस्यों के लिए नए नियमों को लागू कर रहा है। हालांकि, यह वीडियो बाद में हटा लिया गया है।

मामले पर जारी बहस में समर्थक तर्क दे रहे हैं कि यह पहल उन लोगों के लिए फिटनेस का अनुकूल माहौल बनाने का प्रयास है, जो अपनी धार्मिक मान्यताओं के अनुसार व्यायाम करना चाहते हैं। वहीं, आलोचक इस तरह के धर्म आधारित फिटनेस केंद्रों की जरूरत और सीमा को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

जिम के मालिक की पृष्ठभूमि और प्रस्तावित बदलावों से जुड़ी जानकारी अभी स्पष्ट नहीं है। कुछ लोगों ने यह भी चिंता जताई है कि क्या यह केंद्र सिर्फ फिटनेस गतिविधियों तक ही सीमित रहेगा या भविष्य में इसमें अन्य तरह की प्रशिक्षण गतिविधियों को भी शामिल किया जाएगा।

No comments