Recent Posts

Breaking News

‘मनन, अब बस करो भाई!’ BCI चीफ के खिलाफ CJP का मोर्चा, अभिजीत दिपके ने मांगा इस्तीफा

नई दिल्ली। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) के चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा के खिलाफ ऑल इंडिया यंग एडवोकेट्स एसोसिएशन (AIYAA) ने विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है। यह प्रदर्शन NALSAR यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ के छात्रों से जुड़े उस आदेश को लेकर है, जिसे विवाद के बाद BCI ने वापस ले लिया था। प्रदर्शन के दौरान मिश्रा के इस्तीफे की मांग भी उठाई जाएगी।

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने भी वकीलों से प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर BCI चेयरमैन के खिलाफ विरोध का समर्थन किया। CJP प्रवक्ता सौरव दास ने भी शांतिपूर्ण प्रदर्शन को समर्थन देते हुए कहा कि पद पर बैठे लोगों से जवाबदेही की मांग करना लोकतांत्रिक व्यवस्था में जरूरी है।

NALSAR विवाद के बाद बढ़ा विरोध

यह विरोध उस विवाद के बाद हो रहा है, जिसमें NALSAR के ग्रेजुएट होने वाले छात्रों से जुड़ा BCI का आदेश चर्चा में आया था। विवाद बढ़ने के बाद मनन कुमार मिश्रा ने छात्रों से माफी मांगी थी। स्वतंत्रता दिवस पर जारी बयान में उन्होंने कहा था कि यदि उनके किसी बयान, बातचीत या पत्र से कानून के छात्रों की भावनाएं आहत हुई हैं तो उन्हें इसका खेद है।

मिश्रा ने कहा था कि वह इस मामले को लेकर ईमानदारी से खेद व्यक्त करते हैं और माफी मांगते हैं। हालांकि, माफी के बावजूद AIYAA की ओर से प्रदर्शन का आह्वान किया गया है।

प्रदर्शन के आयोजकों का कहना है कि उनका उद्देश्य BCI के कामकाज में जवाबदेही और पारदर्शिता की मांग उठाना है। वहीं, समर्थकों ने इसे शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक विरोध बताया है।

No comments