'हेलमेट को बनाता निशाना', ब्रेट ली ने बताया वैभव सूर्यवंशी को रोकने का तरीका, बयान ने मचाई खलबली.
रणवीर अल्लाहबादिया के यू-ट्यूब चैनल पर ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. इंटरव्यू में जब ली से पूछा गया कि 15 साल के वैभव के खिलाफ आप गेंदबाजी करते तो उसे आउट करने के लिए आप क्या तरीका अपनाते? इस सवाल पर ब्रेट ली ने जवाब दिया और सीधे तौर पर कहा कि वह हेलमेट पर उसे गेंद डालता और उसे डराने की कोशिश करता.
पूर्व गेंदबाज ने कहा, देखिए, अगर कोई खिलाड़ी 'हुकर' या 'पुलर' है तो मैं जरूर ऐसा करता. मुझे यह बहुत पसंद था क्योंकि मेरे लिए यह एक मुकाबला होता था. तो जाहिर है, मैं 'बोर्डरूम' यानी ऊपर जाकर देखता, उसके बैज पर एक गेंद डालता और देखता कि वह उस पर क्या करता है. हो सकता है कि वह मेरी गेंद पर हुक करके छक्का मार दे, लेकिन इससे मैं उसे एक और गेंद डालने से पीछे नहीं हटता".
ली ने वैभल को लेकर ये भी कहा कि, आने वाला समय उसके लिए काफी अहम होने वाला है. ली ने कहा कि, "यह देखना वास्तव में दिलचस्प होगा कि वह अगले 12-18 महीनों में कैसा प्रदर्शन करता है, यह उसके लिए एक असली टेस्ट होने वाला है. "
वैभव सूर्यवंशी के परफॉर्मेंस पर ब्रेट ली
"वह कमाल का है.. भारत के बाहर हर कोई यही सवाल पूछता है कि क्या वह 15 साल का है. दुनिया भर में सबसे बड़ी चर्चा इसी बात पर हो रही है कि क्या वह 15 साल का है. मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह कितने साल का है. अगर वह 15 साल का है, तो बहुत बढ़िया, लेकिन अगर वह 17 या 18 साल का है, तो भी क्या फर्क पड़ता है." ब्रेट ली ने आगे कहा, "यह लड़का क्रिकेट खेल सकता है, वह भारत के लिए एक बेहतरीन खोज रहा है, और वह आगे चलकर और भी बड़ी और बेहतर चीजें हासिल करेगा. यही उम्मीद है."
No comments