ट्रेन में बेटिकट लोगों पर TTE ने पहले दिखाया गुस्सा, फिर नोट लेकर जाने लगा, उठे सवाल.
TTE अगर चाहे तो बेटिकट पैसेंजर को सख्त वॉर्निंग देकर भी छोड़ सकता है! लेकिन यह कोई नियम नहीं है। रेलवे के नियमों के मुताबिक, बेटिकट पैसेंजर का टिकट कांटने और उसपर जुर्माना करने का TTE के पास पूरा अधिकार होता है। लेकिन ये कौन-सा बीच का रास्ता हुआ कि 500 का नोट लेकर पैसेंजर को छोड़ दिया जाए? इंटरनेट पर वायरल हो रहे समस्तीपुर के वीडियो को देखने वाली जनता का यही सवाल है।
टिकट काटों या वॉर्निंग देकर छोड़ो!
जिस तरह बिना बिला या रसीद के खरीदारी नहीं की जाती, उसी तरह फाइन चुकाने पर भी रसीद मिलनी चाहिए। समस्तीपुर का जो वीडियो इंटरनेट पर वायरल है, उसमें बेटिकट पैसेंजर्स के बीच जनरल बोगी में पहुंचा टीटीई टिकट न दिखाने पर पैसेंजर्स को सख्त चेतावनी देता है। उसने बेटिकट पैसेंजर्स से 1590 का फाइन मांगा होता। संभवत: उनकी संख्या एक से अधिक रही होगी। मगर बदले में उसके हाथ में कोई 500 की नोट थमा देता है।
उतरो, बाहर निकलो!
TTE पहले पैसे लौटाकर उस पैसेंजर को नीचे उतरने और बाहर निकलने को कह रहा होता है। इस बीच दूसरा टीटीई आता है और वह भी यही समझाता है, मगर पैसेंजर नीचे न उतरने की बात कहते हैं। इस बीच नोट लेकर गया TTE बोलते हुए जाता है कि ‘अगली बार से टिकट नहीं लिया तो दिमाग ठंडा कर देंगे।’
दिमाग ठंडा कर देंगे!
इंटरनेट पर वीडियो शेयर करते हुए इंस्टा हैंडल ने लिखा कि समस्तीपुर डिवीजन की ट्रेन से सामने आया चौंकाने वाला वीडियो! इस वीडियो में एक टीटी कथित तौर पर बिना टिकट यात्री से नकद पैसे लेते हुए दिखाई दे रहे हैं।

क्या गलती सिर्फ टीटीई की है?
कमेंट सेक्शन में यूजर्स TTE के साथ-साथ उस पैसेंजर पर भी सवाल उठा रहे हैं, जो बेटिकट यात्रा करते हैं। इंटरनेट की जनता का कहना है कि टिकट, TTE की ओर से मांगे जाने वाले फाइन से सस्ता होता है। इसलिए टिकट लेना ही अच्छा सौदा होता है। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट किया कि क्या अब टीटीई, टिकट भी नहीं मांगेगा। दूसरे यूजर का कहना था कि ‘सिर्फ टीटीई को गलत नहीं कहां जा सकता।’ हालांकि, ढेरों यूजर्स रेलवे को टैग करके मामले में एक्शन की डिमांड कर रहे हैं।

No comments