Recent Posts

Breaking News

रैपिडो राइडर की गंदी करतूत! चीखने-चिल्लाने पर भी नहीं रोकी बाइक, महिला ने कूदकर बचाई जान




Woman Safety in Rapido: रैपिडो बेहद आसान साधन लगता है। ऐसा साधन, जहां आप एक जगह बैठे और बिना किसी दिक्कत के लोकेशन पर पहुंच गए। मगर इनमें अक्सर महिलाओं की सेफ्टी को लेकर सवाल उठते हैं। इस बार दिल्ली की एक महिला को अपनी सुरक्षा के लिए रैपिडो बाइक से कूदना पड़ा है।

रैपिडो की सुविधा शहर में कहीं आने जाने में खूब काम आती है। मगर ये काम बनाने के बजाए बिगाड़ने लगे तो बात दिक्कत की है। एक महिला के साथ ये दिक्कत कुछ ऐसे आई है कि भुगतान में उन्हें खूब चोट लगी हैं। रैपिडो ड्राइवर उन्हें गलत रास्ते पर ले जा रहा था। फिर बात बढ़ती ही चली गई।

परिवार में शेयर करो लाइव लोकेशन

वीडियो आयशा श्रीवास्तव ने बनाया है। वो वीडियो के शुरू में कहती हैं कि आप लोग अपनी लोकेशन घर परिवार वालों के साथ शेयर करके रखो। क्योंकि जो हुआ वो मैंने भी नहीं सोचा था कि कभी होगा। घटना उनके ऑफिस जाने के दौरान हुई थी।

रैपिडो से ऑफिस का सफर

आयशा रैपिडो करके ऑफिस जा रही थीं। लेकिन रैपिडो वाला लोकेशन नहीं बल्कि अलग रास्ते पर जाने लगा। ये एक सुनसान जगह थी। उसने बताया कि यहां से डायरेक्ट रास्ता है। मगर आस पास खड़े लोगों ने आयशा को बताया कि ऐसा नहीं है।

मारा भी, फिर कूद गईं


इस पर आयशा ने उसे टोका और बोला कि गाड़ी पलट लो। वो नहीं रुका फिर उसे रुकने को बोला तब भी वो चलता रहा। आयशा ने उसे मारना शुरू किया तब भी वो नहीं रुका। ऐसे में आयशा को बाइक से कूदना पड़ा। उनको काफी चोट आईं हैं।
रैपिडो ने लिया एक्शन
आयशा का वीडियो देखने के बाद रैपिडो ने रिस्पॉन्स किया है। पहले उन्होंने आयशा से पूरी जानकारी ली और फिर अगले कमेंट में कैप्टन को निकालने की बात कही है। मेल पर कैप्टन की पूरी जानकारी भी दी गई है ताकि आयशा पुलिस में शिकायत कर सकें।

No comments