'कामवाली नहीं, कॉन्टेंटवाली...' घर के काम के बीच Reel बना रही थी मेड, मालकिन ने CCTV फुटेज वायरल कर दी!
Maid Dancing Video: घर पर बाई न आए तो मानो वो दिन भारी लगने लगता है। लेकिन यही मेड काम पर आए और फिर रील बनाने लगे तो क्या कीजिएगा। कुछ ऐसा ही हुआ है पर मालकिन जरा कूल हैं तो डांटा नहीं बल्कि उसके डांस को रिकॉर्ड कर लिया, अब वायरल हो रहा है।
कामवाली का डांसघर के सारे काम फटाक से निपटा देने वाली बाई कभी काम न छोड़े, हम सबकी यही चाहत होती है। ऐसी बाइयों को लोग काम से हटाना ही नहीं चाहते हैं। पर इनकी भी अपनी कुछ चाहत होती होंगी। इसी चाहत को एक बाई डांस करके पूरा कर ही थी। मगर सीसीटीवी पर मालकिन सबकुछ देख रही थीं। डांट नहीं पड़ी बल्कि वीडियो वायरल हो रहा है।
लगा मैडम ऊपर काम कर रहीं
Theperfect__potatoes से शेयर किए गए इस वीडियो में सबसे पहले वो टीवी दिखता है, जिस पर सीसीटीवी रिकॉर्डिंग दिखती है। फिर उस सेक्शन में ले जाया जाता है, जहां कोई डांस कर रहा थे। फिर ओनर कहती हैं कि देखो जरा हमें लगा था हमारी मैडम काम कर रही हैं। सामने बाई ठुमके लगाने में बीजी होती हैं।
क्या था वीडियो में
वीडियो में बाई काम छोड़ डांस कर रही होती हैं। सामने फोन रखा होता है। मतलब रील रिकॉर्ड कर रही थीं। खास बात ये है कि बाई को इंस्टाग्राम अकाउंट खुद मालकिन ने बनाकर दिया है।
अभी दर्द होने लगेगा
आगे वो मस्ती वाले अंदाज में कहती हैं अभी एक काम एक्स्ट्रा बता दो तो इनके शरीर में दर्द होने लगेगा। लेकिन डांस मस्त हो रहा है। वीडियो देखिए।
खुश रहने दो उसे
खुश रहने दो उसे
वीडियो देखने वाले बाई की खुशी में खुश हो गए हैं। कह रहे हैं कि उसे भी खुश रहने का हक है। उसे खुश रहने दीजिए। एक यूजर ने इसे गजब डांस बताया दिया है। एक यूजर ने मालकिन से कहा है कि आपको भी कंटेंट मिल गया।
No comments