भारत घूमने आई विदेशी महिला टूरिस्ट ने सोशल मीडिया पर शेयर किया ऐसा एक्सपीरियंस, मुरीद हुए भारतीय
एक वीडियो शेयर करते हुए जैन ने बताया कि, कैसे भारत के चायवाले उनसे कम पैसे लेते हैं और लोग अपने घरों में मेहमान बनाकर रखते हैं, साथ ही बहुत रिस्पेक्ट भी देते हैं. उन्होंने बताया कि, भले ही कभी कभार किसी ऑटो वाले ने उनसे ज्यादा पैसे ले लिए हों, लेकिन उससे कहीं ज्यादा बार भारतीयों ने उन्हें उम्मीद से बढ़कर प्यार और रियायत दी है. जैन का ये दिल छू लेने वाला वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
चायवाले ने मेहमान समझकर लिया कम पैसा (Chaiwala Charged Less Respecting Guest)
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर जैन ने अपने अकाउंट @janekikhoj से एक वीडियो पोस्ट करते हुए अपना ये एक्सपीरियंस शेयर किया है. उन्होंने बताया कि, जब उन्हें पता चला कि उनका लोकल चायवाला उनसे पैसे कम ले रहा है तो वह हैरान रह गईं. चायवाले का कहना था कि 'वो इस देश में मेहमान हैं, इसलिए उनसे कम पैसे लिए जाते हैं.' इतना ही नहीं, कई रेस्टोरेंट्स में तो उन्हें ये कहकर फ्री में मिठाइयां दी गईं कि, 'भारत में आपका स्वागत है'.
अनजान लोगों ने दिया शादी का न्योता (Strangers Invited to Weddings and Homes)
भारत की तारीफों के पुल बांधते हुए जैन ने बताया कि, उनकी भारत यात्रा केवल रिस्पेक्ट, अपनापन और चीजों पर डिस्काउंट तक सीमित नहीं थी. उन्होंने बताया कि, 'रास्ते में मिले अनजान लोगों ने उन्हें अपने घर खाने पर बुलाया और अपने रिश्तेदारों की शादियों में भी शामिल किया. कई लोगों ने तो उन्हें खुशी से अपने घर रुकने तक की जगह दी.' इसके साथ ही पहली ट्रिप के दौरान उनके जानने वालों ने अगले शहरों में रहने वाले अपने दोस्तों से संपर्क करवाकर उनकी हरसंभव मदद करने की भी कोशिश की. सोशल मीडिया यूजर्स उनकी इस पोस्ट पर खूब प्यार लुटा रहे हैं. वहीं कुछ लोगों का कहना है कि, 'भारतीय मेहमाननवाजी का दुनिया में सचमुच कोई मुकाबला नहीं है.'
No comments