प्रेमी संग रहने लगी पत्नी, पति को नहीं भाया, तमतमाता पहुंचा घर और काट दी नाक

सीतापुर : यूपी के सीतापुर में एक पति ने अपनी पत्नी की चाकू से नाक काट दी. पति पत्नी के प्रेम प्रसंग से नाराज था. पत्नी पिछले एक माह से अपने प्रेमी के घर पर रह रही थी. मंगलवार को पति और उसके घर वालों ने प्रेमी के घर पर धावा बोल दिया.
प्रेमी के घर पर न मिलने पर उसके भाई को जमकर पीटा. बीच बचाव करने पहुंची पत्नी की पति ने पिटाई करने के बाद उसकी चाकू से नाक काट दी. घटना के बाद पति और उसके घर वाले भाग गए. घटना के बाद घायल महिला और उसके प्रेमी के भाई को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. सूचना के बाद पुलिस ने पूरे मामले जांच शुरू कर दी है. यह पूरा मामला हरगांव थाना क्षेत्र का है.
हरगांव क्षेत्र की रहने वाली एक महिला की शादी करीब 20 वर्ष पहले राजेंद्र से हुई थी. करीब एक वर्ष पहले महिला का पड़ोस के गांव में रहने वाले कपिल से प्रेम प्रसंग शुरू हुआ. दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती गईं. इन्हीं नजदीकियों को लेकर पति राजेंद्र ने कई बार पत्नी का विरोध भी किया, लेकिन पत्नी अपने प्रेमी से मिलती रही. इतना ही नहीं महिला पर प्रेमी कपिल का इतना रंग चढ़ा कि वह गुरुवार को अपने पति का घर छोड़कर उसके घर चली गई. दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली.
महिला करीब चार दिनों से अपने प्रेमी के साथ रह रही थी. इस बात से नाराज पति और उसके घर वालों ने सोमवार को कपिल के घर पर धावा बोल दिया. कपिल के घर पर न मिलने पर राजेंद्र और उसके घरवालों ने उसके भाई के साथ मारपीट शुरू कर दी. प्रेमी के भाई को पीटता हुआ देख पत्नी ने विरोध किया तो उसे भी कूट दिया. इतना ही नहीं उसकी नाक भी काट दी. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई.
इसके बाद राजेंद्र घर वालों के साथ भाग गया. घायल महिला और उसके प्रेमी के भाई को हरगांव स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया. फिलहाल महिला का उपचार जारी है. मामले की शिकायत पुलिस से की गई है. पुलिस ने प्रकरण की जांच शुरू कर दी है. घटना में लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.
No comments