Recent Posts

Breaking News

ट्रांजेक्शन का आया मैसेज,'NO' लिखते ही अकाउंट खाली, फ्रॉड के नए तरीके में फंस गया CA, सोच‍िए आपका क्‍या होगा

ट्रांजेक्शन का आया मैसेज,'NO' लिखते ही अकाउंट खाली, फ्रॉड के नए तरीके में फंस गया CA, सोच‍िए आपका क्‍या होगा


ऑनलाइन ठगी और फ्रॉड के बाजार में इतने तरीके आ गए हैं, कि आपकी एक छोटी सी लापरवाही आपकी वर्षों की जमापूंजी को गंवा सकती है. आपका जल्दबाजी में उठाया गया एक कदम आपको जीवनभर का झटका दे सकता है.


हाल ही में फ्रॉड के एक नए तरीके ने टेंशन बढ़ा दी है. सोचिए इस फ्रॉड में खुद एक चार्टर्ड अकाउंटेंट फंसकर अपना अकाउंट लुटवा चुका है, तो सामान्य लोगों के लिए इस फ्रॉड से बचना कितना मुश्किल है.

हाल ही में आए मामले में WhatsApp से बैंकिंग के नए फ्रॉड का तरीका पता चला है. जिसमें ट्रांजेक्शन को लेकर व्हाट्सएप पर जवाब में 'NO' लिखने पर चार्टर्ड अकाउंटेंट के खाते से 1.70 लाख रुपये उड़ गए. सबसे खास बात है कि साइबर अपराधियां ने बिना किसी लिंक पर क्लिक किए या OTP शेयर किए हैक करने का तरीका अपनाया था.

क्या हुआ था मामला?

  • - पीडित सीए को 90 हजार रुपये के ट्रांजेक्शन का मैसेज मिला. जिसमें पूछा गया कि क्या ये आपने किया है, अगर नहीं तो No लिखकर जवाब दें. इतना लिखते ही उसने अपने ICICI और IndusInd बैंक अकाउंट से ₹1.70 लाख गंवा दिए.
  • - उन्होंने किसी लिंक पर क्लिक नहीं किया और न ही कोई OTP शेयर किया, बस 'No' का जवाब दिया था लेकिन अकाउंट से पैसे चले गए.

यह फ्रॉड कैसे होता है?

  1. 1. आपको एक फेक मैसेज मिलता है कि आपके अकाउंट से पैसे डेबिट हुए हैं, जैसे ₹90,000 डेबिट हुए.
  2. 2. इसके तुरंत बाद, आपको दूसरा मैसेज मिलता है - अगर आपने यह ट्रांजेक्शन नहीं किया है, तो कृपया 'No' का जवाब दें
  3. 3. मैसेज में एक छिपी हुई ऑटो-एक्जीक्यूशन फाइल होती है
  4. 4. जैसे ही आप 'No' का जवाब देते हैं, फाइल एक्टिवेट हो जाती है और हैकर्स को आपके मोबाइल फोन का पूरा कंट्रोल मिल जाता है.

इस केस की कमजोर कड़ी क्या है?

दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर मुश्किल मामलों को सुलझा चुके साइबर एक्सपर्ट किसलय चौधरी बताते हैं कि इस केस में सबसे अहम है व्हाट्सएप और व्हाट्सएप पर आया बैंक का मैसेज. इसी को समझना है. वे कहते हैं कि जब भी बैंक के साथ ट्रांजेक्शन होता है तो ग्राहक को टैक्स्ट मैसेज आता है, न कि व्हाट्सएप मैसेज.साथ ही किसी लिंक पर क्लिक करने के लिए नहीं कहा जाता. मैसेज का जवाब न देने पर बैंक के टोल फ्री नंबर से कॉल आती है.ऐसे में कभी भी अगर किसी बैंक के नाम से व्हाट्सएप कॉल या व्हाट्सएप मैसेज आए तो उसका जवाब न दें. किसी भी लिंक पर क्लिक न करें. अपना मैसेज बॉक्स चेक करें.

किसलय कहते हैं कि डिजिटल अरेस्ट वाले मामलों में भी सामान्य कॉल नहीं आती, बल्कि व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल आती है. ऐसी ठगी के मामलों में सतर्क रहें और खुद को बचाएं.

क्या बरतें सावधानियां ताकि फ्रॉड से बचे रहें

  1. 1. अगर आपको किसी अनजान नंबर से डेबिट के बारे में WhatsApp मैसेज मिलता है, तो जवाब न दें. इसे तुरंत डिलीट कर दें.
  2. 2. मैसेज असली है या फेक, यह पता लगाने के लिए अपने बैंक के ऑफिशियल ऐप से ही अपना अकाउंट स्टेटमेंट/बैलेंस चेक करें.
  3. 3. सिर्फ बैंक के ऑफिशियल अलर्ट और वेरिफाइड कस्टमर केयर नंबरों पर ही भरोसा करें.
  4. 4. बैंक कभी भी WhatsApp के जरिए ऐसे 'Yes/No' वाले मैसेज नहीं भेजते हैं.

No comments