Recent Posts

Breaking News

Hamirpur: प्रार्थना सभा में बच्चे जानेंगे क्या है कोरोना


 कोरोना वायरस को लेकर बिलासपुर में स्वास्थ्य विभाग के बाद अब शिक्षा विभाग भी सतर्क हो गया है। सतर्कता को लेकर शिक्षा विभाग ने जिला भर के स्कूलों को निर्देश जारी कर दिए हैं, जिसके तहत स्कूली बच्चों को सुबह की प्रार्थना सभा में कोरोना वायरस के लक्षणों व बचाव के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी।

शिक्षा उपनिदेशक बिलासपुर प्रकाश चंद ने बताया कि उपायुक्त बिलासपुर ने स्वास्थ्य विभाग व शिक्षा विभाग के साथ बैठक की है। जिसमें कोरोना वायरस को लेकर बच्चों को जागरूक करने की रूपरेखा तैयार की गई। उन्होंने बताया कि बिलासपुर के सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों व मुख्याध्यापकों को गाइड लाइन भेज दी गई है।

No comments