Recent Posts

Breaking News

Hamirpur: शीतल डा. श्यामा प्रसाद महिला मोर्चा की राज्य उपाध्यक्ष


बिलासपुर  – बीजेपी की वरिष्ठ नेत्री शीतल भारद्वाज डा. श्यामा प्रसाद विचार मंच की राज्य उपाध्यक्ष पद पर काबिज हुई हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष लक्ष्मी की ओर से शीतल भारद्वाज को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया है। समाजसेवा क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए घुमारवीं उपमंडल के पंतेहड़ा गांव से ताल्लुक रखने वाली तेजतर्रार नेत्री शीतल को यह जिम्मा सौंपा गया है। पत्र में लिखा गया है कि देश के सबसे बड़े गैर राजनीतिक संगठन डा. श्यामा प्रसाद विचार मंच के संस्थापक रणवीर सिंह के दिशा-निर्देशानुसार और राष्ट्रीय संगठन मंत्री राजेंद्र की सहमति से मंच से महिला मोर्चा राज्य उपाध्यक्ष का पदभार सौंपा गया है।

No comments