Recent Posts

Breaking News

Chamba: किड्स इंटरनेशनल हाई स्कूल सुल्तानपुर में विदाई पार्टी की धूम


चंबा। किड्स इंटरनेशनल हाई स्कूल सुल्तानपुर में सोमवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में स्कूल की प्रिंसीपल कंचन शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर खूब समां बांधा। प्रिंसीपल कंचन शर्मा ने अपने संबोधन में बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने साथ ही बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन करने का आह्वान भी किया। इस मौके पर स्कूल स्टाफ के अलावा काफी तादाद में छात्र मौजूद रहे।

No comments