Recent Posts

Breaking News

Mandi: मेले के अंतिम दिन ऑफर की भरमार


मंडी-सरस मेले के अंतिम दिन भी पड्डल मैदान लोगों की भीड़ लगी रही। सोमवार को कार्य दिवस होने के बावजूद लोग शॉपिंग करने के लिए मेले में पहुंचे। मेला का अंतिम दिन होने के चलते व्यापारियों द्वारा भी ग्राहकों के लिए विभिन्न  प्रकार के ऑफर भी दिए गए, जिसका लाभ उठाने के लिए लोगों में भी के्रज देखने को मिला। पड्डल मैदान में इस बार सरस मेला 22 फरवरी से लेकर दो मार्च तक आयोजित किया गया। इसमें देश के विभिन्न राज्यों से आए स्वंय सहायता समूह व हिमाचल के विभिन्न जिलों से आए व्यापारियों ने भाग लिया। 

सोमवार को पड्डल मैदान में सजा सरस मेला संपन्न हो गया। इससे पहले यह मेला इंदिरा मार्केट की छत पर सजाया जाता है। लेकिन पहली बार मेले को पड्डल मैदान में लगाया गया। इस बार मेले में तकरीबन 90 से अधिक स्टॉल लगाए गए थे। जिसमे कपड़ों से लेकर, खाने पीने की वस्तुएं, लकड़ी व मिट्टी से बने सामान की दुकानें सजी थीं।रविवार को जहां अवकाश होने के चलते सरस मेले में भारी संख्या में लोग पहुंचे वहीं सोमवार को कार्यदिवस होने के बावजूद भी मेले में लोगों की भीड़ लगी रही । सुबह से ही लोगोें ने सरस मेले में आना शुरू कर दिया। इससे कारोबारियों के चेहरे पर रौनक आ गई।

दुकानदारों ने ग्राहकों को दिया डिस्काउंट

सरस मेले के अंतिम दिन ग्राहकों को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए दुकानद अपने अपने उत्पाद कम दाम में दिए। इसके अलावा कई ऑफर भी ग्राहकों को दिए। ग्राहकों ने भी ऑफर का लाभ लेते हुए जमकर शॉपिंग की। इस बार मेले में स्वंय सहायता समूह के अधिकतर स्टॉल नजर आए। जिससे समूह के लिए कार्य करने वालों को रोजगार के अवसर भी प्राप्त हुए।

खूब बिकी जम्मू-कश्मीर की पशमीना शॉल

सरस मेले में जम्मू कश्मीर की पशमीना शॉल भी लोगों ने खूब पसंद की। देश विदेश में मशहूर इस शॉल को लेने के लिए महिलाओं में खासा उत्साह दिखा। वहीं युवतियों में पशमीना स्टॉल को लेकर क्रेज दिखा। जम्मू कश्मीर श्रीनगर के स्वंय सहायता समूह के जोहरू मलोन ने बताया कि वह सरस मेले में चार साल बाद आए हैं। सरस मेले में लोगों ने काफी शॉपिंग की है।

No comments