Chamba: एसबीआई का डिजिटल लेन-देन पर जोर

चंबा – जिला के अग्रणी बैंक एसबीआई द्वारा भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम की एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम के अधिकारी हर्षवर्घन सिंह ने निगम के विभिन्न डिजिटल उत्पादों के बारे में जानकारी देते हुए निगम की कार्यशैली पर जानकारी बांटी। इस कार्यशाला में जिले के सभी बैंकों, ग्राहक सेवा केंद्र व विभिन्न सरकारी विभागों ने भाग लिया। इस अवसर पर हर्षवर्धन सिंह ने सभी को जिला के सभी लेन-देन के लिए डिजिटल मंच का उपयोग करने व आम जनता को शिक्षित करने का आह्वान किया। कार्यशाला में अग्रणी जिला प्रबंधक भूपेंद्र सिंह ने बैंकों से आग्रह किया कि वे डिजिटल लेन-देन के लिए ज्यादा से ज्यादा जागरूकता शिविर लगाएं व इससे होने वाले लाभ के बारे में भी बताएं।
साथ में यह भी बताया कि डिजिटल लेन-देन से संबंधित व्यक्तिगता जानकारी किसी से सांझा न करें। इस कार्यशाला में कोषाधिकारी तेज सिंह खन्ना, मुख्य प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक रविंद्र राणा, मुख्य प्रबंधक हिमाचल ग्रामीण बैंक वीरेंद्र चौहान, हिमाचल प्रदेश सहकारी बैंक के केडी शर्मा, पुलिस अधिकारी तिलक राज, वित्तीय परामर्शदाता प्रवीण कुमार वर्मा, व्यवसाय संयोजक मनजीत सिंह जसरोटिया, ग्राहक सेवा केंद्र के बलदेव कपूर, गोविंद सिंह, विकास गुप्ता, रीता मल्होत्रा, भावना शर्मा आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।
No comments