Recent Posts

Breaking News

Mandi: सूत्रधार कला संगम मनाएगा होली


कुल्लू-इन दिनों सूत्रधार कला संगम कुल्लू के सूत्रधार भवन में 22वीं सूत्रधार होली संध्या को लेकर बड़े जोरो-शोरो से तैयारियां चली हुई हैं। सूत्रधार कला संगम कुल्लू द्वारा हर वर्ष की भांति इस बार भी होली से पूर्व होली पर आधारित गीत-संगीत व नृत्यों से भरपूर रंगारंग कार्यक्रम की 22वीं सूत्रधार होली संध्या के रूप में छह मार्च शुक्रवार को सायं 6ः 30 से रात्रि 10 बजे तक देवसदन कुल्लू में मनाया जाना निश्चित हुआ है। इस 22वीं सूत्रधार होली संध्या के सफल आयोजन के लिए मंगलवार को सूत्रधार भवन कुल्लू में संस्था अध्यक्ष दिनेश सेन की अध्यक्षता में कार्यकारिणी की विशेष बैठक का आयोजन किया गया। 

जिसमें कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। बैठक में होली संध्या से संबंधित उप समितियों का गठन किया गया, जिसमें प्रेस सचिव राजेश शानू को इस संपूर्ण कार्यक्रम का प्रभारी नियुक्त किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम समिति में यनिंद्र कपूर, प्रदीप कपूर व विद्या सागर, प्रबंधन समिति में राजेश शानू, वीरेंद्र सिंह, अतुल गुप्ता, जोगिंद्र ठाकुर, तिलक राज व उत्तम चंद तथा स्वागत समिति में दिनेश सेन, सुंदर श्याम, विजय गोयल, मोनिका सागर, मंजु शर्मा, यशोदा शर्मा, केतन वर्मा, सीमा शर्मा व सुरेश बौध को शामिल किया गया। 

इस रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम 22वीं सूत्रधार होली संध्या में पारंपारिक व आधुनिक होली गीतों का समावेश होगा तथा साथ ही होली से संबंधित नृत्यों की प्रस्तुतियां भी रहेगी। कार्यक्रम में समाजसेवी सुभाष चंद्र शर्मा चेयरमैन व एसी सोहन कुल्लू फुटबाल बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगें। बैठक में यह तय किया गया कि यह कार्यक्रम सभी कला प्रेमियों के स्वस्थ मनोरंजन के लिए निःशुल्क रहेगा।

No comments