Recent Posts

Breaking News

Kangra: पालमपुर की युवती की चंडीगढ़ में सड़क दुर्घटना में मौत, नवम्बर में थी शादी

palampur road accident woman death

पालमपुर: पालमपुर के निकटवर्ती गांव कंडबाड़ी की एक युवती की चंडीगढ़ में एक सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक सुहाना अस्पताल में बतौर नर्स के पद पर तैनात अदिति सूद पुत्री हरबंस सूद को चंडीगढ़ में सोमवार को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। अदिति चंडीगढ़ के सुहाना अस्पताल में बतौर नर्स के पद पर तैनात थी। नवम्बर माह में उसकी शादी होने वाली थी। इस घटना की सूचना मिलने के उपरांत अदिति के परिजनों सहित पूरा कंडबाड़ी गांव शोक में डूबा हुआ है। बुधवार सुबह तक शव के पहुंचने की उम्मीद है।

No comments