Recent Posts

Breaking News

Una: दर्दनाक हादसा ! कैंटर-बाइक में भीषण टक्कर, 2 युवकों की मौत

death of 2 youth in road accident

ऊना: हरोली क्षेत्र के अंतर्गत टाहलीवाल-संतोषगढ़ मुख्य मार्ग पर टाहलीवाल के सांगर पैट्रोल पंप के पास रविवार देर रात कैंटर व बाइक की टक्कर में 2 युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान नीमा (26) व जतिंद्र (26) निवासी नंगलखुर्द के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार जब उक्त दोनों युवक बाइक पर सवार होकर  संतोषगढ की ओर से टाहलीवाल की तरफ जा रहे थे तो टाहलीवाल की तरफ से आ रहे कैंटर की चपेट में आ गए।

टक्कर के बाद 2 हिस्सों में बंट गई बाइक
टक्कर इतनी जोरदार थी कि इस दौरान बाइक के परखच्चे उड़ गए और बाइक 2 हिस्सों में बंट गई। इस दौरान एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे को घायल अवस्था में हरोली अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हादसे को लेकर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी हरोली अनिल मेहता ने मामले की पुष्टि की है।

No comments