Recent Posts

Breaking News

अभी – अभी तो शादी हुई…फिर ये बच्चा किसका ? शादी के बाद दुल्हन चली गई मायके, 7 महीने में ही हो गए जुड़वा बच्चे… पति हैरान बोला – ये कैसे.

 

राजस्थान  : राजस्थान के सीकर जिले के दांतारामगढ़ क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक को शादी के बाद ऐसे धोखे का सामना करना पड़ा, जिसने उसकी जिंदगी हिला दी। पीड़ित युवक का आरोप है कि उसे एक अविवाहित लड़की बताकर शादी के लिए राजी किया गया, लेकिन बाद में जो सच्चाई सामने आई, उसने पूरे मामले को लूट और धोखाधड़ी की कहानी में बदल दिया।

जानकारी के अनुसार, पचार गांव निवासी युवक की शादी 1 मार्च 2025 को जयपुर में धूमधाम से कराई गई थी, जिसमें लड़की पक्ष ने उसे अविवाहित बताकर रिश्ता तय किया था। शादी के शुरुआती दिनों में सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन कुछ ही दिनों बाद दुल्हन के व्यवहार में बदलाव आने लगा और वह बार-बार मायके जाने की जिद करने लगी। बाद में 20 जून को वह मायके जाने के बहाने ससुराल से लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात लेकर चली गई और फिर वापस नहीं लौटी।

इस पूरे मामले ने उस समय नया मोड़ ले लिया जब 16 अक्टूबर 2025 को महिला ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। शादी के महज सात महीने में बच्चों के जन्म से पति को शक हुआ और उसने जांच शुरू की, तो खुलासा हुआ कि महिला की पहले से ही साल 2016 में राजसमंद निवासी एक व्यक्ति से शादी हो चुकी थी। इस सच्चाई ने पीड़ित के पैरों तले जमीन खिसका दी।

पीड़ित युवक ने आरोप लगाया है कि यह पूरी शादी एक सुनियोजित ठगी थी, जिसमें लड़की पक्ष ने जानबूझकर तथ्य छिपाकर धोखा दिया और गहनों सहित लाखों रुपये की संपत्ति हड़प ली। मामले में पीड़ित ने दांतारामगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने धोखाधड़ी और जालसाजी की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस पूरे खेल में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

No comments